1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिनभर में चल लिए इतने कदम तो आसपास नहीं फटेकगी कोई भी बीमारी, मोटापे के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल भी होगा कंट्रोल

दिनभर में चल लिए इतने कदम तो आसपास नहीं फटेकगी कोई भी बीमारी, मोटापे के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल भी होगा कंट्रोल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 07, 2024 06:46 pm IST,  Updated : Oct 07, 2024 06:46 pm IST

अगर आपको भी जिम जाने में आलस आता है तो बस रोज़ाना इतने घंटे की वॉक करने से शरीर हेल्दी होगा और मोटापे के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल की भी छुट्टी हो जाएगी।

How much walk per day is good for health,- India TV Hindi
How much walk per day is good for health, Image Source : SOCIAL

अक्सर हम रात को कल से जिम जाएंगे और एक्सरसाइज़ करेंगे, यह सोचकर सोते हैं। लेकिन अगली सुबह होते ही भूल जाते हैं कि हमे करना क्या है। दरअसल,  एक्सरसाइज़ करना ज़्यादातर लोगों को पसंद नहीं होता है। कई लोग जिम की मेंबरशिप तो ले लेते हैं लेकिन आलस के चलते कभी जिम नहीं जाते है। ऐसे में एक्सरसाइज़ की कमी से धीरे धीरे हमारा शरीर कई गंभीर बीमारियों का घर बनते जाता है। बता दें, हमारा शरीर तभी स्वस्थ होगा जब अच्छी डाइट के साथ रोज़ाना एक्सरसाइज़ किया जाए। अब एक्सरसाइज़ के लिए ज़रूरी नहीं है कि आप जिम ही जाएं। सिर्फ वॉक यानी चलफिर कर भी  हम अपने आप को हेल्दी रख सकते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि एक्सपर्ट कहते हैं। रोजाना सिर्फ आधे घंटे की वॉक आपको कई गंभीर बीमारियों से दूर रख सकती है चलिए आज हम आपको बताते हैं एक दिन में कितना कदम चलना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है?

दिनभर में चलें इतना कदम:

एक्सपर्ट की मानें तो रोजाना 10 हजार कदम तो चलना चाहिए। कम से कम आप 8 हज़ार के ऊपर स्टेप्स ज़रू होने चाहिए। यानी अगर आप दिनभर में 30 से 40 मिनट तक की वाक करते हैं तो आप हेल्दी रहेंगे। रोज़ाना वॉक करने से आप हल्का महसूस कर सकते हैं। अगर आप आने दिन की शुरुआत वॉक करें पूरे दिन ऊर्जावान बने रहेंगे।

चलने के लिए ये तरीके अपनाएं:

अगर आपको हर समय लिफ्ट लेने की आदत है तो आज से ही इस आदत को बंद कर दें। आप लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। ऑफिस में हर आधे घंटे में आप ज़रूर टहलें। लंच और डिनर के बाद भी आप टहलने के लिए निकलें। हो सकता है शुरुआत में आपको चलने में आलस आए या पैर दुखने लगे लेकिन धीरे धीरे आपको आदत हो जाएगी।

चलने से शरीर को मिलते हैं ये फायदे:

वॉक आपकी दिल की सेहत के लिए अच्छा है जो लोग नियमित रुप से चलते हैं उनका बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियां कम होती हैं।  वॉक करने से मेटाबॉलिज़्म मजबूत होता है जिससे मोटापा कम होता है। वॉक करने से तनाव कम होता है जिससे नींद बेहतर आती है। रोज पैदल चलने से शरीर को बेहतर ऑक्सीजन मिलता है। ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा होने से फेफेड़े स्वस्थ्य होते हैं। रोज़ाना पैदल चलने से पाचनतंत्र भी बेहतर होता है जिससे आपका पेट साफ़ रहता है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।