1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तेजी से बढ़ता मोटापा हार्ट के मरीजों के लिए हो सकता है जानलेवा, जानें कैसे करें अपना बचाव?

तेजी से बढ़ता मोटापा हार्ट के मरीजों के लिए हो सकता है जानलेवा, जानें कैसे करें अपना बचाव?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 06, 2024 04:47 pm IST,  Updated : Oct 06, 2024 04:47 pm IST

बढ़ता वजन हार्ट के मरीजों के लिए जानलेवा होता है। हार्ट डिजीज को कंट्रोल करने के लिए एक्सपर्ट वजन कम करने और डाइट बेहतर करने की सलाह देते हैं।

दिल की बीमारी होने पर वजन कम कैसे करें- India TV Hindi
दिल की बीमारी होने पर वजन कम कैसे करें Image Source : SOCIAL

 

मोटापा हार्ट अटैक, स्ट्रोक और हार्ट फेलियर जैसी दिल से जुड़ी परेशानियों को कई गुना बढ़ा देता है। ऐसे में हार्ट डिजीज को कंट्रोल करने के लिए एक्सपर्ट वजन कम करने और डाइट बेहतर करने की सलाह देते हैं। बढ़ता वजन हार्ट के मरीजों के लिए जानलेवा होता है। दरअसल, वजन बढ़ने के पीछे अनियमित लाइफ स्टाइल और खराब खानपान ज़िम्मेदार होती है। बिगड़ती डाइट की वजह से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। ऐसे में बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अपने खानपान और लाइफस्टाइल को बेहतर करें। अपनी डाइट में फाइबर, विटामिन, एंटी-ऑक्सीडेंट और जरूरी मिनरल्स को शमिल कर मोटापा कंट्रोल कर सकते हैं और हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट से अपना बचाव कर सकते हैं। चलिए जानते हैं, दिल के मरीज अपना वजन कैसे कंट्रोल में रखें।

हार्ट की बीमारी में ऐसे कम करें वजन:

  • साबुत अनाज को डाइट में करें शामिल: साबुत अनाज का सेवन करने से सिर्फ वजन ही कम नहीं होता है बल्कि हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम भी कम होता है। आप अपनी डाइट में रागी, जौ, बाजरा जैसे साबुत अनाज को शामिल कर सकते हैं। 

  • हरी सब्जियों का करें सेवन: दिल के मरीजों को वजन कम करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इससे वजन ठीक रखने और हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद मिलेगी।

  • ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें: ओमेगा 3 फैटी एसिड के लिए ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। इसका सेवन करने से विटामिन ई समेत जरूरी फैटी एसिड और फाइबर मिलते हैं, जो दिल की सेहत के लिए लाभकारी हैं। 

  • जंक फूड न खाएं: अपने दिल की सेहत को बनाएं रखने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है बाहर की चीज़ों को खाना बंद कर  दें। खासकर दिल के मरीजों को तो डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का बिलकुल भी सेवन नहीं करना चाहिए। 

  • डेली करें एक्सरसाइज: वजन कंट्रोल करने के लिए डाइट के बाद दूसरी सबसे अहम चीज़ है लाइफ स्टाइल में एक्सरसाइज़ शामिल करना। रोजाना एक्सरसाइज करने से बैड कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है जिससे हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।