1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट पियें यह पानी, लिवर के कोने-कोने में जमे टॉक्सिन्स की हो जाएगी सफाई, बॉडी होगी डिटॉक्स

सुबह खाली पेट पियें यह पानी, लिवर के कोने-कोने में जमे टॉक्सिन्स की हो जाएगी सफाई, बॉडी होगी डिटॉक्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 30, 2024 07:36 am IST,  Updated : Nov 30, 2024 07:36 am IST

समय-समय से पेट की सफाई करना बेहद जरूरी है। लेकिन, इसके साथ कुछ अन्य अंगों को भी साफ कर लेना चाहिए क्योंकि ये सब एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। ऐसे में जानते हैं खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी के फायदे।

 kala namak - India TV Hindi
kala namak Image Source : SOCIAL

दिनभर रहने वाली ब्लोटिंग और एसिडिटी खान-पान से लेकर नींद तक को प्रभावित किए रहती है। इसके अलावा ये लंबे समय तक होने वाली कब्ज की समस्या का कारण बनती है जिसकी वजह से पेट दर्द और दूसरी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में जरूरी ये है कि आप अपने कुछ अंगों की सफाई करते रहें। जैसे कि पेट, आंत और लिवर जिससे इनका काम काज तेज हो जाए और फिर दूसरी समस्याएं न हों। ऐसे में आप सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पी सकते हैं जो कि पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इनके कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

खाली पेट पिएं काला नमक हींग अजवाइन का पानी:

पेट, आंत और लिवर से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए आपको सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीना चाहिए। ये असल में पेट को साफ करता है और हाजमे को तेज करता है। तो, इसके लिए आपको करना ये है कि अजवाइन को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसी पानी को हल्का गर्म करें और इसमें हींग और अजवाइन मिला लें। सबको एक साथ मिलाएं और फिर इसे पानी को पिएं। रोजाना कुछ दिनों तक ये काम करते रहें। ये पेट को साफ करने के साथ आंतों और कई अंगों को साफ करता है।

खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीने के फायदे:

  • टॉक्सिन्स को निकालता है : खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। ये मेटाबोलिक गतिविधियों को तेज करता है और फिर शरीर में चिपकी गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये फैट को पचाने में मददगार है जो कि आंतों की गति को तेज करता है। 

  • लिवर की गति तेज करता है: खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पीना लिवर की गति में तेजी लाता है। ये फैट को कम करता है और फैटी लिवर की समस्या में कमी लाता है। इसके अलावा ये पाचन क्रिया को तेज करता है लिवर की समस्या में कमी लाता है। इससे मोटापा भी कम होता है। तो, इन तमाम कारणों से सुबह खाली पेट काला नमक हींग अजवाइन का पानी पिएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।