1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महीने भर खाली पेट पिएं इस ड्राई फ्रूट का पानी, फौलादी बन जाएगा शरीर, मिलेंगे कई फायदे

महीने भर खाली पेट पिएं इस ड्राई फ्रूट का पानी, फौलादी बन जाएगा शरीर, मिलेंगे कई फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Feb 03, 2025 06:30 am IST,  Updated : Feb 03, 2025 06:30 am IST

क्या आप जानते हैं कि किशमिश का पानी पीना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए किशमिश का पानी पीने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में पता लगाते हैं।

किशमिश का पानी पीने के फायदे- India TV Hindi
किशमिश का पानी पीने के फायदे Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर किशमिश का सेवन करने की सलाह देते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि किशमिश की तरह ही किशमिश का पानी भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है? किशमिश के पानी में कैल्शियम, फाइबर, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर ये ड्रिंक सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर साबित हो सकती है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

किशमिश का पानी पीकर आप अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं यानी खुद को बार-बार बीमार पड़ने से बचा सकते हैं। इसके अलावा किशमिश का पानी आपकी मसल और बोन हेल्थ को मजबूत बनाने में भी मददगार साबित हो सकता है। अगर आप अपने शरीर को फौलादी बनाना चाहते हैं, तो हर रोज किशमिश का पानी पीना शुरू कर दीजिए।

कब पीना ज्यादा फायदेमंद?

आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह किशमिश का पानी पीने की आदत आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। हर रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पिएं और महज कुछ ही हफ्तों के अदंर अपनी सेहत पर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए। आपको बता दें कि किशमिश के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं।

दूर हो जाएंगी सेहत से जुड़ी कई समस्याएं

किशमिश के पानी में पाए जाने वाले तमाम तत्व दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारी के खतरे को भी कम कर सकते हैं। अगर आपको अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आपको अपने डाइट प्लान में किशमिश के पानी को शामिल कर लेना चाहिए। इसके अलावा आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी किशमिश के पानी का सेवन शुरू कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।