Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हर रोज खाली पेट पिएं किचन में रखे इस मसाले का पानी, दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद

हर रोज खाली पेट पिएं किचन में रखे इस मसाले का पानी, दिल और दिमाग के लिए फायदेमंद

Written By: Vanshika Saxena Published : Feb 15, 2025 06:30 am IST, Updated : Feb 15, 2025 06:30 am IST

क्या आपने कभी किचन में रखे इस मसाले का पानी पिया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औषधीय गुणों से भरपूर ये नेचुरल ड्रिंक आपकी सेहत को सुधारने में काफी ज्यादा कारगर साबित हो सकती है।

सेहत के लिए फायदेमंद नेचुरल ड्रिंक- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सेहत के लिए फायदेमंद नेचुरल ड्रिंक

क्या आप जानते हैं कि किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता है? किचन में रखे कुछ मसाले आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ऐसा ही एक मसाला है हल्दी जिसे दादी-नानी के जमाने से सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। क्या आपने कभी हल्दी का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपको भी टर्मरिक वॉटर के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद

एंटीऑक्सीडेंट, एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी का पानी आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने में कारगर साबित हो सकता है। दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए भी आप हल्दी का पानी पी सकते हैं। टर्मरिक वॉटर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा हल्दी के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को भी काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं।

इम्प्रूव करे मेमोरी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी का पानी पीकर आप अपनी ब्रेन हेल्थ को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं। मेमोरी को मजबूत बनाने के लिए हल्दी का पानी पिया जा सकता है। रेगुलरली टर्मरिक वॉटर पीने से अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है। इसके अलावा हल्दी का पानी आपकी गट हेल्थ को मजबूत बनाकर कब्ज, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में भी असरदार साबित हो सकता है।

जोड़ो के दर्द से मिलेगी राहत

अगर आप जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो हर रोज सुबह-सुबह हल्दी का पानी पीना शुरू कर दीजिए। हल्दी का पानी पीकर हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाया जा सकता है। हल्दी के पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर आपकी वेट लॉस जर्नी को भी काफी हद तक आसान बना सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement