1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सफेद कद्दू का जूस पीने से दूर होती हैं कई गंभीर समस्याएं, जान लें पीने का सही समय और तरीका?

सफेद कद्दू का जूस पीने से दूर होती हैं कई गंभीर समस्याएं, जान लें पीने का सही समय और तरीका?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 18, 2025 11:15 pm IST,  Updated : May 18, 2025 11:15 pm IST

Ash Gourd juice Benefit: क्या आपने कभी सफेद कद्दू का जूस पिया है? जी हां, सफेद कद्दू का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। चलिए विस्तार से जानते हैं सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदों के बारे में।

सफेद कद्दू का जूस- India TV Hindi
सफेद कद्दू का जूस Image Source : SOCIAL

सफेद कद्दू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन, फाइबर, जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को कई फायदे पहुंचाते हैं। इसमें कैलोरी कम होती है, फाइबर अधिक होता है, और यह शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। इसका सेवन कई तरह से किया जाता है, जैसे कुछ लोग इसकी सब्जी बनाकर खाते हैं, तो कुछ लोग इसका हलवा बनाकर खाना पसंद करते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी सफेद कद्दू का जूस पिया है? जी हां, सफेद कद्दू का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने से लेकर वजन कम करने तक में फायदेमंद साबित हो सकता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं सफेद कद्दू का जूस पीने के फायदों के बारे में।

सफेद कद्दू का जूस पीने से मिलते हैं ये फायदे:

  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है: सफेद कद्दू के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से गैस, सूजन, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

  • वजन घटाने में मददगार: कद्दू के जूस का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें कैलोरी बहुत कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो वजन कम करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। इससे वजन घटाना आसान हो जाता है।

  • इम्यूनिटी बढ़ाए: कद्दू का जूस पीने से इम्युनिटी बढ़ सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इस जूस को पीने से कई बीमारियों और संक्रमणों की चपेट में आने से बचा जा सकता है।

  • शरीर को डिटॉक्सीफाई करे: कद्दू के जूस का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है। इसका सेवन करने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसका नियमित सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

  • दिल को स्वस्थ रखता है: कद्दू का जूस पीना दिल की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यह हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। यह हेल्दी जूस दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

सफेद कद्दू का जूस कैसे बनाएं?

सफेद कद्दू को छीलकर और काटकर अलग रख लें। इसे मिक्सर में पानी के साथ पीसकर जूस निकाल लें। इस जूस को छानकर साफ करें।आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा नमक, काली मिर्च, या नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे सुबह खाली पेट पीने से अधिक लाभ मिलता है। इसे रोजाना नियमित रूप से पीने की सलाह दी जाती है। अगर, आप किसी स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इसका सेवन 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।