1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस दाल का पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर की समस्या होगी कंट्रोल, जानें सेवन का सही समय?

इस दाल का पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर की समस्या होगी कंट्रोल, जानें सेवन का सही समय?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Oct 12, 2024 11:44 pm IST,  Updated : Oct 12, 2024 11:44 pm IST

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से लोग दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप इन गंभीर समस्याओं को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में मूंग दाल का इस्तेमाल करें।

Moong Dal Pani Peene Ke Fayde- India TV Hindi
Moong Dal Pani Peene Ke Fayde Image Source : SOCIAL

आजकल लोगों में फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से लोग दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। ऐसे में अगर आप इन गंभीर समस्याओं को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में मूंग दाल का इस्तेमाल करें। मूंग की दाल का पानी एक साथ कई समस्याओं में लाभकारी है। ये पानी शरीर में जमा फैट को डिटॉक्स कर, पाचन क्रिया को भी तेज करता है। साथ ही नसों में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ कर दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है। तो चलिए जानते हैं मूँग दाल का पानी फैटी लिवर और कोलेस्ट्रॉल में कैसे कारगर है साथ ही इसका सेवन किस समय करना चाहिए?

मूंग दाल का पानी पीने के फायदे: 

मूंग में फाइबर और कुछ खास एंटीऑक्सीडेंट्ल होते हैं जो पाचन तंत्र को तेज करने के साथ लिवर के कामकाज को भी बेहतर बनाते हैं। इसका पहला काम है शरीर को डिटॉक्स करना। एक सेवन आप सुबह के समय खली पेट करें। दरअसल, फैटी लिवर या कोलेस्ट्रॉल में जब व्यक्ति सुबह-सुबह इस दाल का पानी पीता है तो ये लिवर सेल्स में जमा गंदगी को डिटॉक्स करता है और इसे अपने साथ चिपाकर फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। ये लिवर के काम काज में भी तेजी लाता है जिससे शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिलती है क्योंकि लिवर ही वो अंग है जो कोलेस्ट्रॉल बनाने के काम में एक बड़ी भूमिका निभाता है।

मूंग की दाल का पानी पीने से मिलते हैं ये अन्य फायदे:

मूंग दाल का पानी शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है और पाचन क्रिया को तेज करने में मदद करता है। ये  पेट को साफ करता है और ब्लैडर को हेल्दी रखने में मददगार है। मूंग दाल शरीर को हाइड्रेट करने में  काफी फायदेमंद है। ये शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। इस प्रकार से ये दाल शरीर को हाइड्रेट करने के साथ आपको हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।