1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह बासी मुंह गुड़ का पानी पीने से बॉडी होगी डिटॉक्स, सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे

सुबह बासी मुंह गुड़ का पानी पीने से बॉडी होगी डिटॉक्स, सेहत को मिलेंगे कई चौंकाने वाले फायदे

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 08, 2024 07:26 am IST,  Updated : Jul 08, 2024 07:26 am IST

क्या गुड़ के पानी के ( jaggery water) फायदों से आप भी अनजान हैं? जानिए सुबह खाली पेट गुड़ के पानी को पीने से आपकी सेहत को क्या फायदे होंगे?

 Jaggery Water Benefits- India TV Hindi
Jaggery Water Benefits Image Source : SOCIAL

इन दिनों देश-दुनिया में बदलती लाइफस्टाइल की वजह से लोग कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।  ऐसे में अब लोगों अपने स्वास्थ्य का ज़्यादा ध्यान रखने लगे हैं। अपनी बेहतरीन सेहत के लिए लोग घरेलू नक्शों का भी खूब इस्तेमाल करते हैं।   इन्हीं नुस्खों में से एक है सुबह के समय गुड़ का पानी पीना।।।  गुड़ कितना फायदेमंद है इसके बारे में हर कोई जानता है। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम, जिंक, फास्फोरस और कॉपर जैसे विटामिन और मिनिरल्स होते हैं।  अगर आप सुबह के ंसय खाली पेट गुड का पानी पीते हैं तो इससे आपकी सेहत को कई फायदे होंगे। चलिए जानते हैं बासी मुंह गुड़ का पानी पीने से आपको क्या स्वास्थ्य लाभ होंगे?

खाली पेट गुड़ का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे: 

  • एनर्जी लेवल बढ़ता है: गुड़ कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज का एक प्राकृतिक स्रोत है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करने के लिए जाना जाता है।  सुबह के मस इसक अपनी पीने से आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। 

  • पाचन करता है बेहतर: सुबह के समय गुड़ का सेवन करने से आपका पाचन भी बेहतर होता है।  दरअसल,  गुड़ पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है जिससे कब्ज की समस्या नहीं होती है। नियमित रूप से इसका पानी पीने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और आपका भोजन आसानी से पच जाता है।

  • शरीर को करता है डिटॉक्सीफाई: गुड़ में प्राकृतिक डिटॉक्सीफाइंग गुण होते हैं जो लीवर को साफ करने और रक्त को शुद्ध करने में मदद करते हैं। इसका पानी पीने से आपकी बॉडी से वेस्ट पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।  

  • हार्मोन को संतुलित करता है: गुड़ में फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो शरीर में इंसुलिन और कोर्टिसोल हार्मोन के स्तर को नियंत्रित करता है।  

  • इम्यून सिस्टम करे मजबूत: बारिश के इस मौसम में लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती हैं।  ऐसे में उसे बढ़ाने के लिए आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं।  गुड़ मैग्नीशियम, विटामिन बी 1, बी 6 और सी का एक बड़ा स्रोत है। यह एंटीऑक्सिडेंट और खनिजों से भरा हुआ है।

  • हड्डियों का स्वास्थ्य: गुड़ हड्डियों को मजबूत बनाता है, जोड़ों के दर्द से राहत देता है, गठिया जैसी हड्डियों की बीमारियों को ठीक करता है और शरीर को आराम देता है। साथ ही गुड़ पोटेशियम से भरपूर होता है, यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।