1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से सेहत और स्किन को मिलेंगे ये गजब के फायदे, शरीर में दिखने लगेंगे ये बेहतरीन बदलाव

सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से सेहत और स्किन को मिलेंगे ये गजब के फायदे, शरीर में दिखने लगेंगे ये बेहतरीन बदलाव

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jan 03, 2025 08:47 am IST,  Updated : Jan 03, 2025 08:47 am IST

बासी मुंह गुनगुना पानी पीना अच्छा नहीं लगता लेकिन यह आपकी सेहत के लिए लाभकारी होता है। चलिए, जानते हैं इससे सेहत को क्या फायदे मिलते हगैं?

बासी मुंह गुनगुना पानी पीना - India TV Hindi
बासी मुंह गुनगुना पानी पीना Image Source : SOCIAL

आपने देखा होगा कई लोग सुबह के समय खाली पेट ही गुनगुना पानी पीते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि वो ऐसा क्यों करते हैं। हम आपको बता दें सुबह बासी मुंह गुनगुना पानी पीने से सबसे ज़्यादा स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। यह न केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है बल्कि पूरे पाचन तंत्र को भी लाभ पहुँचाता है। हालाँकि बासी मुंह गुनगुना पानी पीना अच्छा नहीं लगता लेकिन यह आपकी सेहत के लिए लाभकारी होता है। चलिए जानते हैं इससे सेहत को क्या फायदे मिलते हगैं?

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी पीने से मिलते हैं ये फायदे:

  • पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद: दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी के साथ करने से पाचन तंत्र मजबुत होता है। यह एक अच्छे फ्लश के रूप में काम करता है, जो सभी वेस्ट पदार्थों को शरीर से बाहर निकालता है।

  • वजन होता है कम: खाली पेट गुनगुना पानी पीना उन लोगों के लिए एकदम सही है जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि गुनगुना पानी शरीर के तापमान और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। अगर आप गुनगुने पानी नींबू का रस मिला लेंगे तो आपका वजन तेजी से कम होगा। 

  • इम्यूनिटी करता है बूस्ट: सर्दियों की सुबह खाली पेट एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा नींबू मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम तेजी से मजबूत होता है। यह शरीर को विटामिन सी और पोटेशियम की आवश्यक खुराक देता है, जो आपकी स्लो प्रतिरक्षा प्रणाली को फास्ट करता है।

  • शरीर के पीएच संतुलन को बनाए रखता है: शरीर का पीएच अल्कलाइन हो जाता है क्योंकि एस्कॉर्बिक एसिड और साइट्रिक एसिड आसानी से पच जाते हैं और सिस्टम से बाहर निकल जाते हैं। गुनगुना पानी पीने से शरीर में आवश्यक पीएच को बनाए रखने में मदद मिलती है।

  • त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद: आपकी बॉडी जितनी हाइड्रेटेड रहेगी स्किन उतना ही ग्लो करेगा। खासकर, अगर आप सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं तो स्किन और बालों को इससे बहुत फायदा मिलता है। सुबह एक गिलास गुनगुना पानी डिटॉक्सिफिकेशन की तरह काम करता है और शरीर में जमे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर त्वचा की कोशिकाओं और इलास्टिसिटी की मरम्मत करता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।