1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में यह योग आसन है बेहद लाभकारी, जानें शरीर को मिलते हैं अन्य कौन से फायदे?

महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में यह योग आसन है बेहद लाभकारी, जानें शरीर को मिलते हैं अन्य कौन से फायदे?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 31, 2024 05:59 pm IST,  Updated : Dec 31, 2024 05:59 pm IST

बदलती हुई जीवनशैली, बिगड़ा खानपान और बढ़ते प्रदूषण ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर डाला है। खास तौर पर इनका महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर गहरा असर पड़ा है।

योग आसन- India TV Hindi
योग आसन Image Source : SOCIAL

आज की बदलती हुई जीवनशैली, बिगड़ा हुआ खानपान और बढ़ते प्रदूषण ने महिलाओं के स्वास्थ्य पर बेहद बुरा असर डाला है। खास तौर पर इनका महिलाओं की प्रजनन क्षमता पर गहरा असर पड़ा है। तनाव, खराब खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी ने महिलाओं के हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ दिया है, जिसके कारण पीसीओएस, पीसीओडी और एंडोमेट्रियोसिस जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। खराब खानपान, जैसे जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड के सेवन से शरीर में पोषण की कमी हो जाती है।

इसके साथ ही काम का तनाव और शारीरिक गतिविधियों की कमी महिलाओं में अनियमित पीरियड्स का कारण बनता है जो फर्टिलिटी पर बुरा प्रभवा डालता है। ऐसे में आपका पेरिया नियमित रूप से आए इसलिए चंद्र नमस्कार जैसे योगासन को अपनी रूटीन में शामिल करें। योग एक्सपर्ट स्मृति बता रही हैं कि यह योगासन करने से महिलाओं को क्या फायदे होते हैं। 

चंद्र नमस्कार के फायदे:

चंद्र नमस्कार, योग महिलाओं की शारीरिक और शारीरिक स्थिति को बेहतर बनाने में मदद करती है। यह हार्मोन को संतुलित करने में मदद करती है। योग एक्सपर्ट स्मृति के अनुसार, "चंद्र नमस्कार योग महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है।

  • मासिक धर्म चक्र को नियंत्रित करता है: चंद्र नमस्कार शरीर से तनाव को दूर करता है और रक्त प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे मासिक धर्म चक्र नियमित होता है। 

  • प्रजनन क्षमता बढ़ाने में सहायक: यह योग आसन प्रजनन अंगों में ऑक्सीजन और रक्त संचार को बढ़ाता है। यह न केवल बांझपन के लिए फायदेमंद है, बल्कि गर्भधारण की संभावना को भी बढ़ाता है।

  • एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉएड से राहत: चंद्र नमस्कार एंडोमेट्रियोसिस और फाइब्रॉएड के दर्द को कम करता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है। 

  • गर्भाशय को मजबूत करता है: यह योग आसन गर्भाशय की मांसपेशियों को मजबूत करता है, जिससे गर्भधारण आसान हो जाता है। यह उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है, जिन्हें बार-बार गर्भपात का सामना करना पड़ा है। 

चंद्र नमस्कार मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है। यह मोटापे से जुड़ी प्रजनन समस्याओं को भी दूर करता है। चंद्र नमस्कार शरीर को संतुलित करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह शारीरिक शक्ति और सहनशक्ति को भी बढ़ाता है। इसलिए, चंद्र नमस्कार महिलाओं की प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लिए एक प्रभावी योग अभ्यास है। यह न केवल प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है बल्कि महिलाओं के समग्र स्वास्थ्य को भी संतुलित करता है। इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।