1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस सब्जी का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल, हड्डियां होगी मजबूत; इस समय पियें

इस सब्जी का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल, हड्डियां होगी मजबूत; इस समय पियें

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jan 01, 2024 11:53 pm IST,  Updated : Jan 01, 2024 11:53 pm IST

अगर आप इस कड़ाके वाली सर्दी के मौसम में खुद को मौसमी और गंभीर बीमारियों से बचाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में इस सब्जी का जूस शामिल करें।

healthy juice- India TV Hindi
healthy juice Image Source : SOCIAL

सर्दियों के मौसम में लोग दिल से जूड़ी बीमारियों के बहुत ज़्यादा शिकार होते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहे। इसे कंट्रोल करने के लिए आप ताजी ताजी गाजर के जूस का सेवन शुरू कर सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन , बी1, बी2, बी3, , के, मैगनीज, बायोटिन, फास्फोरस, फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता हैं। चलिए आपको बताते हैं गाजर का जूस पीने से आपको क्या फायदे होंगे।

गाजर का जूस पीने के लाभ

  1. इम्यूनिटी बढ़ाए: गाजर में भरपूर मात्रा में विटामिन के साथ बीटा-कैरोटिन पाया जाता है जो आपके इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है।
  2. दिल को रखे हेल्दी: इस जूस में पोटेशियम पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्राल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके साथ ही आपके दिल को हेल्दी रखने में मदद करता हैं। 
  3. हड्डियों के बनाए मजबूत: गाजर के जूस में भरपूर मात्रा में 'विटामिन केके साथ प्रोटीन पाया जाता है। जो शरीर में जाकर कैल्शियम की मात्रा को पूरा करता है। जिससे आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं। 
  4. ब्लड शुगर को करे कंट्रोल: गाजर में मौजूद मैगनीज, मैग्नीशियम  और कैरीटोनॉयड पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें।
  5. वजन करे कम: गाजर के जूस में विटामिन बी अधिक मात्रा में पाया जाता है जो ग्लूकोज, वसा और प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद फास्फोरस मेटाबॉलिज्म बढ़ाने का काम करता 

गाजर का जूस बनाने की विधि

गाजर का जूस बनाने के लिए गाजर के साथ-साथ  आंवला, धनिया, काली मिर्च, टमाटर और सेंधा नमक डालकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद इसे छानकर छान लें। इसके बाद इसका सेवन करे। इसके अलावा आप गाजर का जूस भी पी सकते हैं। इसका सेवन आप रोजाना सुबह कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।