1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैल्शियम की कमी से शरीर बन जाएगा हड्डियों का ढांचा, हो सकती हैं ये बीमारियां

कैल्शियम की कमी से शरीर बन जाएगा हड्डियों का ढांचा, हो सकती हैं ये बीमारियां

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 19, 2023 06:22 pm IST,  Updated : Dec 19, 2023 06:39 pm IST

अगर बॉडी में कैल्शियम की कमी हो जाए तो इससे आपका शरीर इन बीमारियों के गिरफ्त में आ सकता है? साथ ही जानिए कौन से फूड का सेवन करने से तेजी से बढ़ेगा आपका कैल्शियम। 

Calcium Deficiency Diseases Symptoms- India TV Hindi
Calcium Deficiency Diseases Symptoms Image Source : SOCIAL

एक सेहतमंद शरीर के लिए बॉडी में सभी विटामिन, प्रोटीन और मिनिरल्स होने चाहिए। किसी भी एक पोषक तत्वों की कमी होने पर आपके शरीर का बैलेंस बिगड़ने लगता है। इन्हीं पोषक तत्वों से एक है कैल्शियम। कैल्शियम हमारी हड्डियों और जोड़ों को मजबूत और हेल्दी रखने का काम करता है। इसके अलावा ये दांतों के साथ ब्लड सेल्स को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाती है तो उम्र बढ़ने के साथ-साथ हड्डियां कमजोर और पतली हो जाती है। जरा सी ठोकर लगने में भी आपको फैक्चर हो जाता है। जानिए कैल्शियम की कमी के कारण, कमी के कारण होने वाली बीमारियां और जानिए कौन से फूड का सेवन करने से तेजी से बढ़ेगा आपका कैल्शियम।
 

कैल्शियम की कमी से होनेवाले रोग

  • सूखा रोग: कैल्शियम की कमी के कारण आप सूखा रोग यानी रिकेट्स के शिकार हो सकते है। इस बीमारी में आपकी हड्डियां बहुत ही ज्यादा मुलायम और लचीली हो जाती है। जिसके कारण हाथ, पैर आसानी से कही से भी मुड़ जाते है। विटामिन डी या कैल्शियम की कमी से सूखा रोग होता है तो सही आहार द्वारा इसकी पूर्ति करने पर ठीक हो जाता है.
  • ऑस्टियोपोरोसिस: ऑस्टियोपोरोसिस का अर्थ होता है हड्डियों का कमजोर होना। अगर अपनी डाइट में कैल्शियम का सेवन कम मात्रा में किया तो आपकी हड्डियों का क्षय तेजी से होने लगता है। शुरुआत में बैक पेन, कमर दर्द, गर्दन दर्द की समस्या होती है जिसे नजरअंदाज किया तो आगे चलकर आपकी हड्डियां टूटने लगती है और लगातार दर्द बना रहता है।
  • मांसपेशियों में क्रैम्प: अगर आपके मांसपेशियों में बार बार ऐंठन की समस्या हो रही है तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है।यह इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। कैल्शियम की कमी से आपकी मांसपेशियां कोमल हो जाती है। जिसके बाद उनमें क्रैंप्स का खतरा बढ़ जाता है। 
  • डिप्रेशन और एंजायटी: विटामिन डी और कैल्शियम की कमी से भी लोग अवसाद ग्रस्त होते हैं।

कैल्शियम की कमी पूरा करने के लिए करें इन फूड्स का सेवन

शरीर में कैल्शियम की कमी होने के कारण आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसलिए आप अपनी डाइट में एप्रिकॉट, कीवी, दही, सतंरा, दूध, पनीर जैसे कैल्शियम युक्त फूड्स को शामिल करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सालों से लगा चश्मा महीनों में उतर जाएगा, बाज जैसी तेज हो जाएगी नज़र, बस ऐसे करें इस हरे मसाले का सेवन 

सुपरफूड दालचीनी का काढ़ा पीने से कोलेस्ट्रॉल होगा दूर, इम्यूनिटी होगी चट्टान सी मजबूत, ऐसे करें सेवन 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।