1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में रोज खाएं खीरा, सलाद में कर सकते हैं शामिल, कम होगा लू का खतरा, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

गर्मियों में रोज खाएं खीरा, सलाद में कर सकते हैं शामिल, कम होगा लू का खतरा, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 16, 2026 04:02 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 04:02 pm IST

Why to eat cucumber: गर्मियों के मौसम में अक्सर खीरा खाने की सलाह दी जाती है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर खीरे का सेवन करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद खीरा- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद खीरा Image Source : FREEPIK

खीरे में लगभग 95% पानी होता है। विटामिन्स की बात की जाए तो खीरे में विटामिन के और विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा खीरे में पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भी पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक लो कैलोरी वाला ये सुपर फूड आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। आप सलाद में खीरे को शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि हर रोज पोषक तत्वों से भरपूर खीरे का सेवन करने से आपकी सेहत पर क्या असर पड़ता है।

शरीर को ठंडा रखने में कारगर- गर्मियों के मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। भीषण गर्मी में शरीर में पानी की कमी पैदा न हो, इसके लिए आपको अपने डेली डाइट प्लान में खीरे को शामिल कर लेना चाहिए। खीरा लू के खतरे को कम करने में भी असरदार साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खीरे में मौजूद पोषक तत्व आपकी बॉडी को ठंडा रखने में मददगार साबित हो सकते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक खीरा आपकी गट हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। अगर आप पाचन को दुरुस्त कर पेट से जुड़ी समस्याओं को पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो खीरे का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। क्या आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर खीरा बीपी को कंट्रोल में कारगर साबित हो सकता है।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी- खीरे में कैलोरी की कम मात्रा और फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। इसका मतलब ये है कि खीरा खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कर पाएगा और आपकी ओवरईटिंग की समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो पाएगी। यही वजह है कि जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं, उन्हें खीरे का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।