1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह सबसे पहले खा लें ये 2 चीजें, तेजी से कम होने लगेगा मोटापा और बनी रहेगी सेहत

सुबह सबसे पहले खा लें ये 2 चीजें, तेजी से कम होने लगेगा मोटापा और बनी रहेगी सेहत

 Written By: Bharti Singh
 Published : May 03, 2024 11:26 am IST,  Updated : May 03, 2024 11:30 am IST

Morning Food: कहा जाता है दिन की शुरुआत यानि नाश्ता राजाओं के जैसा होना चाहिए। सुबह आप जो भी खाते हैं उससे आपकी सेहत पर असर पड़ता है। अब एक नए रिसर्च में पता चला है कि आपको सुबह उठते ही सबसे पहले क्या खाना चाहिए?

सुबह उठते ही क्या खाएं- India TV Hindi
सुबह उठते ही क्या खाएं Image Source : FREEPIK

सुबह का पहला भोजन आपकी सेहत को काफी प्रभावित करता है। यानि आप जो भी नाश्ते में खाते हैं उसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है। ये कहावत भी है कि नाश्ता राजा के जैसा, दोपहर का खाना राजकुमार के जैसा और रात का खाना भिखारी के जैसा खाना चाहिए। नाश्ते में जो भी खाते हैं वो दिनभर ऊर्जा देता है और शरीर को लगता है। अब नए रिसर्च में भी ये बात सामने आई है कि सुबह नाश्ते में आपको फल और सब्जियां जरूर खानी चाहिए। इन 2 चीजों से दिन की शुरुआत करने से शरीर को कई गंभीर बीमारियों के खतरे से दूर रखा जा सकता है।

जी हां अमेरिका के वील कॉर्नेल मेडिसिन में हुए एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग सुबह नाश्ते में फल सब्जियां और सलाद खाते हैं उनके भूख वाले हार्मोंस ज्यादा एक्टिव नहीं होते हैं। इससे मोटापा कम होता है। रिसर्च में शामिल डॉक्टर का कहना है कि किसी भी चीज की पौष्टिकता इस बात पर निर्भर करती है कि हम उसके बाद क्या खाते हैं। 

सुबह उठते ये 2 चीजें जरूर खाएं

सब्जियों और फलों में भरपूर फाइबर होता है जो पेट में छन्नी के जैसा काम करता है। यानि शरीर में जमा गंदगी को क्लीन करने का काम करता है। फाइबर लेने के बाद जब आप कार्ब्स से भरपूर डाइट लेते हैं तो ये शुगर को खून में मिलने से रोकता है। इस तरह आपके खाने से ज्यादा मात्रा में ग्लूकोज शरीर में नहीं पहुंच पाता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो फूड सीक्वेंस से सबसे ज्यादा फायदा डायबिटिक और प्री डायबिटिक लोगों को होता है। 

खाने के बाद क्या खाते हैं ये है जरूरी

हालांकि नॉर्मल लोगों के लिए भी फूड सीक्वेंस जरूरी है। जैसे अगर आप खाने में चावल खाते हैं और उससे पहले खूब सलाद और सब्जियां खाते हैं तो चावल खाने के बाद भी शरीर में ग्लोकोज की मात्रा ज्यादा नहीं बढ़ती है। इसलिए हेल्दी रहने के लिए दिन की शुरुआत सब्जियों और सलाद से करनी चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।