1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सप्ताह में 1 बार जरूर खाएं ये 4 चीजें, लिवर फंक्शन को तेज कर नए जैसा बना सकती हैं

सप्ताह में 1 बार जरूर खाएं ये 4 चीजें, लिवर फंक्शन को तेज कर नए जैसा बना सकती हैं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jun 26, 2025 03:32 pm IST,  Updated : Jun 26, 2025 03:32 pm IST

Food For Liver: दुनियाभर में फैटी लिवर के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसकी बड़ी वजह खराब डाइट और लाइफस्टाइल को माना जा रहा है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए हफ्ते में 1 बार इन 4 चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।

लिवर को स्वस्थ कैसे बनाएं- India TV Hindi
लिवर को स्वस्थ कैसे बनाएं Image Source : FREEPIK

दुनियाभर में करीब 2 मिलियन लोगों की मौत लिवर से जुड़ी बीमारी की वजह से हो रही है। पिछले कुछ सालों में लिवर की समस्याएं तेजी से बढ़ रही है। महानगरों में रहने वाले ज्यादातर लोग फैटी लिवर के शिकार हो चुके हैं। जिसकी बड़ी वजह सेडेंटरी लाइफस्टाइल और खराब खान-पान को माना जा रहा है। शराब और नशीली चीजें लिवर की सेहत को बिगाड़ने में और योगदान दे रही है। ऐसे में लिवर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को जरूर शामिल करें। अगर आप इन चीजों को रोज नहीं खा रहे तो हफ्ते में 1 दिन इन 4 लिवर फ्रेंडली चीजों को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं।

लिवर स्पेशलिस्ट और सोशल मीडिया पर लोगों को सेहत के बारे में जागरुक करने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने एक वीडियो शेयर कर लोगों को बताया कि हफ्ते में 1 बार इन चार चीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। लिवर स्पेशलिस्ट होने के नाते वो खुद इन चीजों का सेवन करते हैं। आपको भी इन चीजों को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

लिवर के लिए सबसे अच्छी चीजें

खजूर और अखरोट- खजूर लिवर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। खजूर को एंटीऑक्सीडेंट् का पावर हाउस कहते हैं। आप इसके साथ अखरोट मिलाकर खाएं। इससे शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड मिलेगा। इन दोनों चीजों को मिलाकर आप स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। इससे लिवर भी स्वस्थ रहेगा।

मिक्स नट्स के साथ डार्क चॉकलेट- मिक्स नट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इससे शरीर को जरूरी विटामिन और फैट्स मिलते हैं। नट्स खाने से विटामिन ई मिलता है। जो लिवर हेल्थ के लिए वाइटल के रूप में काम करता है। इसके साथ डार्क चॉकलेट मिलाकर खुद को हेल्दी ट्रीट दे सकते हैं।

शहद, सेब और दालचीनी- ये तीनों चीजें एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस हैं। सेब को मैश करके शहद में मिलाकर खाएं। इसमें थोड़ी दालचीनी मिला लें। सेब, दालचीनी और शहद गट हेल्थ और लिवर दोनों के लिए ही फायदेमंद हैं। इससे लिवर की सेहत में सुधार आएगा।

ग्रीक योगर्ट या दही के साथ बेरीज- योगर्ट को लिवर के लिए बहुत अच्छा माना गया है। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर बेरीज को इसके साथ मिलाकर नाश्ते में खाने से लिवर हेल्थ में सुधार आएगा। आप ग्रीक योगर्ट की जगह दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे गट हेल्थ और लिवर हेल्थ में सुधार आएगा।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।