1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी

गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, दिन भर शरीर में बनी रहेगी घोड़े जैसी एनर्जी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 16, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 06:18 pm IST

चिलचिलाती धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस गर्मी में लोगों को कमजोरी और थकान महसूस हो रही है। ऐसे में कुछ नट्स को अपनी डाइट में शामिल कर आप इंस्टेंट एनर्जी पा सकते हैं। यहां जान लें कौन से ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन।

गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स- India TV Hindi
गर्मियों में खाएं ये ड्राई फ्रूट्स Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में शरीर को ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में अपनी डाइट में हर किसी को नट्स और हेल्दी चीजों को शामिल करना चाहिए। नट्स शरीर को प्रोटीन देने के साथ साथ इंस्टेंट एनर्जी देने का काम करता है। ड्राई फ्रूट्स हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ शरीर को जरूरी पोषण देता है। ऐसे में इस मौसम में सही नट्स का चयन करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्राई फ्रूट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से शरीर में घोड़े जैसी एनर्जी आएगी। 

मूंगफली

मूंगफली प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। 28 ग्राम मूंगफली में 7 ग्राम प्रोटीन होता है। 

बादाम
बादाम का सेवन सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। यह फाइबर और हेल्दी फैट्स का बेहतरीन सोर्स है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखता है इसे रातभर भिगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करें। 28 ग्राम बादाम में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है। 

पिस्ता
पिस्ता फाइबर, पोटेशियम और विटामिन B6 से भरपूर होता है। दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए इसे भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 

काजू
काजू मैग्नीशियम और आयरन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। जो एनर्जी लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। गर्मियों में इसका सेवन भी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।