1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Powerfood: सब पर भारी है ये खट्टा मीठा फल, पूरे साल मिलता है और शरीर को बना देता है फौलादी

Powerfood: सब पर भारी है ये खट्टा मीठा फल, पूरे साल मिलता है और शरीर को बना देता है फौलादी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Feb 12, 2024 04:28 pm IST,  Updated : Feb 12, 2024 04:28 pm IST

Kiwi Benefits: खट्टा मीठा फल कीवी सारे फलों पर भारी पड़ता है। पूरे साल आसानी से मिलने वाला कीवी विटामिन, मिनरल और फाइबर का भंडार है। रोजाना कीवी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार होता है। जानिए कैसे कीवी शरीर को फौलादी बना सकता है?

kiwi benefits - India TV Hindi
कीवी के फायदे Image Source : INDIA TV

शरीर को बीमार बनाकर हजारों रुपए दवा में खर्च करने से बेहतर है कि हेल्दी चीजें खाएं। जिससे कम बीमार होंगे और शरीर स्वस्थ रहेगा। शरीर पर दवा का काम करने वाले फलों की लिस्ट में हरे और ब्राउन कलर के कीवी का नाम भी शामिल है। रोजाना कीवी खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट भी स्वस्थ रहने के लिए  नियमित रूप से फल खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए आप डाइट में कीवी जरूर शामिल करें। कीवी ऐसा फल है जो पूरे साल आसानी से मिल जाता है। कीवी लो कैलोरी और भरपूर फाइबर वाला फल है। इसमें ऐसे पोषक तत्व छिपे हैं, जो सेहत का खजाना हैं। कीवी न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है बल्कि इससे आपकी सुंदरता भी बढ़ती है। जानिए कीवी खाने से शरीर को क्या फायदे होते हैं और कीवी में क्या पाया जाता है?

कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व

पौष्टिकता से भरपूर फल कीवी खाने से शरीर को विटामिन सी मिलता है। कीवी में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के और विटामिन बी 6 पाया जाता है। फाइबर के अलावा कीवी को जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। कीवी में ऐसे एंटी ऑक्सिडेंट पाए जाते हैं जो शरीर में फ्री रेडिकल्स को बढ़ने से रोकते हैं। इससे एजिंग को कम किया जा सकता है।

Kiwi
Image Source : FREEPIKKiwi

  1. प्लेटलेट्स बढ़ाए- डेंगू से समय कीवी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। डॉक्टर्स डेंगू बुखार में कीवी खाने की सलाह देते हैं। कीवी खाने से शरीर में प्लेटलेट्स बढ़ने लगते हैं। इसलिए बदलते मौसम में कीवी जरूर खाना चाहिए। 

  2. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखें- कीवी में पोटेशियम की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर कम होता है। बीपी के मरीज को अपनी डाइट में कीवी जरूर शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से कीवी खाने से बीपी कंट्रोल में रहता है। जिससे स्ट्रोक और हार्ट अटैक के खतरे को भी कम किया जा सकता है। किडनी, हार्ट, कोशिकाओं और मांसपेशियों को हेल्दी रखने में कीवी मदद करता है।

  3. इम्यूनिटी बढ़ाए- कीवी खाने से शरीर को भरपूर विटामिन सी मिलता है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोजाना कीवी खाने से विटामिन और मिनरल की कमी को पूरा किया जा सकता है। कीवी में विटामिन बी12 की मात्रा भी होती है जो शरीर को मजबूत बनाने का काम करती है।

  4. मुंहासे दूर कर त्वचा को बनाए सुंदर- त्वचा को स्वस्थ और सुंदर बनाने वाले फलों में कीवी सबसे ऊपर है। इसकी वजह है कीवी में पाया जाने वाला विटामिन सी। जो लोग रोजाना कीवी खाते हैं उन्हें कील मुंहासे की समस्या कम होती है। कीवी खाने से एक्ने को कम किया जा सकता है। कीवी खाने से त्वचा में चमक आने लगती है। 

  5. नींद की समस्या को करे दूर- आजकल लोगों को नींद नहीं आने की समस्या रहती है। आप चाहें तो डाइट से इस समस्या को हल कर सकते हैं। बस आपको खाने में कीवी शामिल करना है। कीवी में सेरोटोनिन होता है जिससे अच्छी नींद आती है। कीवी खाने से दिमाग शांत और रिलेक्स होता है। जो नींद के लिए जरूरी है।

थायरॉइड में बड़े असरदार हैं ये 3 तरह के जूस, रोज पीने से कंट्रोल रहेगी बीमारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।