1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भुने हुए चने के साथ इस मीठी चीज़ का कॉम्बिनेशन है लाजवाब, शुगर के मरीज भी कर सकते हैं सेवन; जानें खाने का सही समय?

भुने हुए चने के साथ इस मीठी चीज़ का कॉम्बिनेशन है लाजवाब, शुगर के मरीज भी कर सकते हैं सेवन; जानें खाने का सही समय?

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 20, 2024 01:36 pm IST,  Updated : Jul 20, 2024 02:21 pm IST

अगर आप भूनें हुए चने के साथ गुड़ का सेवन करते हैं तो इससे सेहत को कई फायदे होंगे। चलिए, जानते हैं गुड़ और चना का खाने के फायदे

Jaggery with roasted gram - India TV Hindi
Jaggery with roasted gram Image Source : SOCIAL

भुना हुआ चना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। फाइबर के गुणों से भरपूर चना कई समस्याओं में कारगर है। लेकिन, अगर आप इसका सेवन गुड़ के साथ करते हैं तो इसके फायदों की लिस्ट और भी लंबी हो जाएगी। आपने कई लोगों को चना और गुड़ का सेवन करते हुए देखन होगा। दरअसल, इन दोनों का संयोजन सेहत से जुड़ी कई परेशानियों में कारगर है। भुने हुए चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन-बी सहित एंटी इन्फ्लामेट्री गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। तो, वहीं गुड़ में आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे देते हैं। चलिए, जानते हैं इन दोनों को एक साथ खाने से क्या फायदे होते हैं।

गुड़-चना का सेवन करने से मिलेंगे ये फायदे:

  • डायबिटीज में फायदेमंद: डायबिटीज के अमरीज़ों के लिए चने का सेवन तो लभकारी माना जाता है लेकिन अगर कभी मीठा खाने का मन करे तो वो चने के साथ गुड़ का सेवन कर सकते हैं। कम मात्रा में और कभी कभी गुड़ का सेवन करने से कोई नुकसान नहीं होता है।  

  • ऊर्जा देता है: अगर आप लो फील कर रहे हैं या आपको आलस आ रहा है तो गुड़ और चने का सेवन करें। चने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट गुण आपको इंस्टेंट ऊर्जा प्रदान करता है।  

  • हड्डियों को बनाएं मजबूत: भुने हुए चने और गुड़ में प्रोटीन काफी मात्रा में पाया जाता है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इन दोनों में कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक है।

  • वजन करे कंट्रोल: अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो अपनी डाइट में गुड़ और भुने हुए चने को शामिल करें। इन दोनों में ही हाई फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो वजन को कम करने में मददगार है।  

  • तनाव करता है दूर: गुड़ और भुने हुए चने को एक साथ खाने से तनाव भी कम होता है। दरअसल, इन दोनों में मैग्नीशियम और पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद कर सकता है।

  • खांसी और जुकाम में फायदेमंद: गुड़ और भुने हुए चने अपने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण खांसी और जुकाम के लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। गुड़ में फाइबर की उच्च मात्रा होने के कारण यह पाचन और कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।

कब करें सेवन

आप गुड़ और चने का सेवन शाम के समय नाश्ते में कर सकते हैं। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह के समय भी आप इनका सेवन कर सकते हैं।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।