1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज खाएं मीठा-मीठा खरबूजा, खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है? शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

रोज खाएं मीठा-मीठा खरबूजा, खाने से सेहत पर क्या असर पड़ता है? शरीर में नहीं होगी पानी की कमी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 04, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Apr 04, 2026 04:07 pm IST

Muskmelon health benefits: खरबूजे में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। आइए खरबूजा खाने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

सेहत के लिए फायदेमंद खरबूजा- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद खरबूजा Image Source : FREEPIK

गर्मियों के मौसम में मीठा-मीठा खरबूजा खाने का मजा ही कुछ और है। अगर आपको खरबूजा खाना पसंद है, तो आपको इस फल का सेवन करने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जान लेना चाहिए। खरबूजे को सुबह या फिर दोपहर के समय खाने की सलाह दी जाती है। शाम के समय खरबूजे का सेवन करने से बचना चाहिए। सही मात्रा में और सही तरीके से पोषक तत्वों से भरपूर इस फल का सेवन कीजिए और खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कीजिए।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- गर्मियों में शरीर में पानी की कमी पैदा न हो, इसलिए खरबूजे का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन डिहाइड्रेशन से बचाव के अलावा भी खरबूजा सेहत को कई लाभ पहुंचा सकता है। खरबूजा गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो फाइबर और पानी से भरपूर खरबूजे को अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं।

वेट लॉस में कारगर- हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वेट लॉस के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना काफी नहीं है, डाइट प्लान पर ध्यान देना भी जरूरी है। वजन घटाने के लिए खरबूजे का सेवन किया जा सकता है। क्या आपकी इम्यूनिटी कमजोर है जिसकी वजह से आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं? अगर हां, तो आप विटामिन सी रिच खरबूजे को रेगुलरली कंज्यूम कर अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खरबूजे में मौजूद तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसका मतलब ये है कि अगर खरबूजे की सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए, तो आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बना सकते हैं। खरबूजे में विटामिन ए होता है यानी इस फल का सेवन करना, आंखों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।