नाश्ते में हेल्दी चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। ऐसा ही सुपरहेल्दी फूड है खजूर, जिसे अपने नाश्ते में आपको जरूर शामिल करना चाहिए। सुबह सिर्फ 2-3 खजूर खाने से कई बीमारियां भी दूर रहें और दिनभर एनर्जी बनी रहेगी। खजूर खाने से शरीर ताकतवर बनेगा और आपको जरूरी पोषक तत्व भी आसानी से मिल जाएंगे। जानिए 2-3 खजूर हमारी सेहत के लिए कितना कमाल करते हैं और खजूर खाने से क्या फायदे मिलते हैं?
Related Stories
नाश्ते में खजूर खाने के फायदे
-
शरीर में ताकत- अगर आप नाश्ते में खजूर खाते हैं तो इससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। व्रत में ताकत के लिए लोग खजूर खाते हैं। खजूर में फाइबर ज्यादा होता है जिससे काफी देर भूख शांत रहती है। पोटैशियम और मैग्नीशियम होने के कारण खजूर आपको दिनभर एक्टिव रखता है।
-
दिमाग रहेगा स्वस्थ- खजूर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो दिमाग को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। दिमाग से जुड़ी बामारी जैसे मैमोरी लॉस, डिमेंशिया और मानसिक समस्याओं को दूर रखता है।
-
पाचन होगा दुरुस्त- खजूर में फाइबर ज्यादा होता है। जिसकी वजह से खाना आंतों से आसानी से पास हो जाता है। खजूर खाने से कब्ज और बादी की समस्या भी कम होती है। अगर आपको कब्ज की शिकायत रहती है तो खजूर को डाइट में जरूर शामिल करें। इससे कोलोन से जुड़ी कई बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं। आंतों को स्वस्थ रखने में खजूर मदद करता है।
-
त्वचा के लिए फायदेमंद- खजूर खाने से त्वचा को भी कई फायदे मिलते हैं। खजूर में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइटोहार्मोन्स होते हैं जिससे एजिंग की समस्या कम होती है। त्वचा को लंबे समय तक जवान बनाने के लिए रोज खजूर खाना शुरू कर दें। खजूर त्वचा को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने का काम करता है।
-
खून की कमी दूर- खजूर को आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसे खाने से शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। जब आप रोज 2 खजूर खाते हैं तो इससे हीमोग्लोबिन में भी सुधार आता है। महिलाओं को खासतौर से खजूर को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)