1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन सफेद चीज़ों का ज़्यादा सेवन है ज़हर समान, आज से ही अपनी डाइट में करें बदलाव

इन सफेद चीज़ों का ज़्यादा सेवन है ज़हर समान, आज से ही अपनी डाइट में करें बदलाव

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 27, 2024 01:27 pm IST,  Updated : Apr 27, 2024 04:39 pm IST

अगर आप भी अपने खाने में इन सफ़ेद चीज़ों का ज़्यादा सेवन करते हैं तो अपने आप को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए आज से ही इन्हें खाना बंद कर दें

इन सफेद चीज़ों का सेवन न करें- India TV Hindi
इन सफेद चीज़ों का सेवन न करें Image Source : SOCIAL

आजकल की बदलती जीवनशैली और बिगड़ते खानपान की वजन से लोग कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अच्छी स्वस्थ्य के लिए जरूरी है कि आपकी थाली में पोषक तत्वों से भरपूर चीजें मौजूद हो, लेकिन इन दिनों लोगों जान अनजाने ऐसे सफ़ेद चीज़ों का ज़्याद सेवन करते हैं जो उनकी सेहत के लिए नुक़सानसदायक है। अपने खाने में चावल, मैदा, शक्कर और नमक का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल करने लगे हैं। थाली में मौजूद ये खाद्य पदार्थ मोटापा, हाई बीपी, किडनी फेलियर और डायबिटीज सहित कई खतरनाक बीमारियों को जन्म देती हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन सी सफ़ेद चीज़ें हैं जिन्हें आप आपको खाने से परहेज करना चाहिए।  

इन सफ़ेद चीज़ों का कम से कम करें सेवन:

  • चीनी: चीनी का ज़्यादा सेवन आपको गंभीर बीमारियों की चपेट में ले सकता है। इसे ज़्यादा खाने से न केवल आपकी एनर्जी डाउन होती है बल्कि डायबिटीज की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर आपको चीनी की बहुत ज़्यादा क्रेविंग होती है तो आप गुड़ या फिर शहद का सेवन कर सकते हैं।

  • सफेद नमक: सफेद नमक का ज्यादा सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती हैं। ज़्यादा नमक खाने से किडनी से जुड़ी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है और यह हड्डियों को भी कमजोर कर देता है इसलिए सफेद नमक का सेवन कम मात्रा में करें। 

  • चावल: चावल के बिना लोगों का खाना पूरा नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चावलका ज़्यादा सेवन करने से शुगर सहित मोटापे की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए आप सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस का सेवन करे।

  • मैदा: मैदा सेहत के लिए काफी खतरनाक है। रिसर्च की मानें तो मैदे में मौजूद रिफाइंड कार्ब्स से शरीर को ज्यादा इंसुलिन बनाना पड़ता है जिससे लोगों को बहुत भूख लगती है और लोग ओवरइटिंग करते हैं। इससे सिर्फ वजन नहीं बढ़ता है बल्कि हाई ब्लड शुगर और पाचन तंत्र की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में आप मैदा की जगह जौ, रागी का मल्टीग्रेन आटा इस्तेमाल करे।

  • सफ़ेद ब्रेड: आपको सफ़ेद ब्रेड का सेवन कम से कम करना चाहिए। दरअसल, सफेद ब्रेड रिफाइंड आटा से बनता है। रिफाइंड आटा बनाने के प्रोसेस में अनाज से विटामिन, फाइबर और मिनरल्स अलग हो जाते हैं। इसे खाने से मोटापा भी तेजी से बढ़ता है।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।