1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मामूली नहीं थकान-कमजोरी, हो सकता है फैटी लिवर का संकेत, जानिए इस बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

मामूली नहीं थकान-कमजोरी, हो सकता है फैटी लिवर का संकेत, जानिए इस बीमारी के शुरुआती लक्षण क्या हैं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 25, 2026 07:25 am IST,  Updated : Mar 25, 2026 07:25 am IST

Fatty Liver Symptoms: क्या आप फैटी लिवर के शुरुआती लक्षणों के बारे में जानते हैं? आइए लिवर से जुड़ी इस बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फैटी लिवर के लक्षण- India TV Hindi
फैटी लिवर के लक्षण Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान, फैटी लिवर का कारण बन सकते हैं। अगर आप फैटी लिवर का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो आपको इन दोनों फैक्टर्स को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपको फैटी लिवर के लक्षणों को पहचानने में देरी हो गई, तो आपकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इसलिए आज हम आपको फैटी लिवर के कुछ शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे।

एनर्जी की कमी- फैटी लिवर होने पर एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है। अगर आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस हो रही है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। फैटी लिवर की वजह से भूख कम लगना, इस तरह के लक्षण का सामना करना पड़ सकता है। बिना किसी वजह से वजन कम होना भी लिवर से जुड़ी इस बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है।

पेट में दर्द- जरूरी नहीं है कि पेट में होने वाला दर्द हमेशा गैस, एसिडिटी या फिर ब्लोटिंग जैसी मामूली समस्या के कारण हो रहा हो। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके पेट के दाहिने ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा है, तो हो सकता है कि आप फैटी लिवर का शिकार बन चुके हों। अगर पेट में हल्का दबाव या फिर भारीपन महसूस हो रहा हो, तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए और डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।

गौर करने वाली बात- फैटी लिवर के कारण मतली, उल्टी या फिर जी मिचलाना, इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। त्वचा का पीलापन भी लिवर से जुड़ी बीमारी का संकेत साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि समय रहते फैटी लिवर के लक्षणों को पहचानकर इसका ट्रीटमेंट शुरू करवाना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।