1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर पर सफेद दाग होने लगें तो इन चीजों से कर लें तौबा, बढ़ सकती है विटिलिगो बीमारी

शरीर पर सफेद दाग होने लगें तो इन चीजों से कर लें तौबा, बढ़ सकती है विटिलिगो बीमारी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 25, 2024 03:37 pm IST,  Updated : Jun 25, 2024 03:37 pm IST

Food Avoid In Vitiligo: त्वचा पर सफेद दाग जिसे विटिलिगो कहते हैं। इस बीमारी में खाने-पीने से जुड़े परहेज करना अहम हो जाता है। अगर आपको सफेद दाग की समस्या है तो इन चीजों का सेवन करने से आपको बचना चाहिए।

सफेद दाग में परहेज- India TV Hindi
सफेद दाग में परहेज Image Source : FREEPIK

विटिलिगो जिसे आम भाषा में सफेद दाग की समस्या कहते हैं। इस बीमारी में शरीर के अलग-अलग हिस्सों में सफेद दाग जैसे पड़ने लगते हैं। ये एक तरह का चर्मरोग है। जिसे मेडिकल भाषा में ल्यूकोडर्मा कहते हैं। ये सफेद दाग एक बार हो जाएं और इसका इलाज न कराया जाए तो शरीर के दूसरे अंगों में भी फैलने लगते हैं। ये दाग धीरे-धीरे बड़े हो जाते हैं जो दिखने में भद्दे लगते हैं। विटिलिगो की मुख्य वजह मेलेनोसाइट्स नामक कोशिकाओं का नष्ट होना माना जाता है। ये कोशिका शरीर में रंग बनाती है। जब ये कोशिका डैमेज होने लगती है तो सफेद दाग दिखाई देने लगते हैं। विटिलिगो की बीमारी में खानपान की आदतों में खास एहतियात बरतने की जरूरत होती है। आपको इस बीमारी में कुछ खास चीजों से परहेज करना चाहिए।

सफेद दाग में नहीं खानी चाहिए ये चीजें (Foods Avoid In Vitiligo)

  • तली-भुनी और बाहर की चीजें- सफेद दाल होने पर मरीजों को तली-भुनी और बाहर की प्रोसेस्ड चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे लोगों को ब्रेड, बिस्कुट, बेकरी वाले प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादा मीठी चीजें जैसे कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट, सोडा और केक खाने से भी बचना चाहिए।

  • दही- विटिलिगो होने पर आयुर्वेद में दही का सेवन करने के लिए भी मना किया जाता है। इसकी वजह है क्योंकि दही तासीर में गर्म होती है और यह पचने में भारी होती है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे सफेद दाग की बीमारी और बढ़ सकती है।

  • मीट और फिश- सफेद दाग होने पर आपको रेड मीट और मछली का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से शरीर में कुछ ऐसे केमिकल्स पहुंच जाते हैं जो इस सफेद दाग की समस्या को और बढ़ा सकते हैं।

विटिलिगो में करें इन चीजों का परहेज

  • मसालेदार भोजन 
  • शराब
  • विपरीत भोजन
  • अचार
  • अनार
  • टमाटर
  • खट्टी चीजें 
  • कॉफी
  • मैदा, दाल
  • चना और मटर 
  • आलू और कन्द मूल 
  • दूध, दही, पनीर 
  • गुड़
  • ठंडा खाना

अगर आप इन चीजों से परहेज करते हैं और साथ में विटिलिगो की दवाएं भी खाते हैं तो इससे सफेद दाग की समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है। आपको ऐसी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए जिससे मेटाबॉलिज्म कमजोर होता हो। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।