1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मारवाड़ी लहसुन की चटनी की रेसिपी, शरीर की अंदर से कर देगी सफाई, इन बीमारियों को भी करेगी कंट्रोल

मारवाड़ी लहसुन की चटनी की रेसिपी, शरीर की अंदर से कर देगी सफाई, इन बीमारियों को भी करेगी कंट्रोल

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 24, 2025 08:55 am IST,  Updated : Jul 24, 2025 08:55 am IST

Lahsun Ki Chutney Recipe: खाने में अगर चटनी साथ में हो तो स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। चटनी सिर्फ टेस्ट ही नहीं बढ़ाती बल्कि शरीर को अंदर से साफ भी करती है। लहसुन की चटनी खाने से कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। जानिए मारवाड़ी लहसुन की चटनी की रेसिपी।

लहसुन की चटनी रेसिपी- India TV Hindi
लहसुन की चटनी रेसिपी Image Source : FREEPIK

चटनी बोरिंग खाने में भी जान डाल देती है। अगर कोई नापसंद सब्जी के साथ चटनी हो तो खाना आसानी से खाया जा सकता है। चटनी शरीर के लिए भी फायदेमंद होती है। चटनी खाने से शरीर अंदर से क्लीन होता है। चटनी में जो चीजें डाली जाती हैं वो शरीर के लिए बहुत अच्छी होती हैं। चटनी में लहसुन का स्वाद खूब पसंद किया जाता है। आज हम आपको मारवाड़ी लहसुन की चटनी बनाना बता रहे हैं। लहसुन की चटनी न सिर्फ खाने में टेस्टी लगती है बल्कि हाई ब्लड प्रशर और हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। लहसुन बॉडी को डिटॉक्स करने और सूजन घटाने में मदद करता है। जानिए कैसे बनाते हैं लहसुन की चटनी।

मारवाड़ी लहसुन की चटनी की रेसिपी

पहला स्टेप- चटनी बनाने के लिए करीब 50 ग्राम लहसुन को छील लें और इसे कूट लें। लहसुन की चटनी कूटकर बनाने से बहुत स्वादिष्ट लगती है। कुटा लहसुन किसी बाउल में निला लें।

दूसरा स्टेप- 2 चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च को पानी में मिक्स करते हुए पेस्ट जैसा बना लें। आप चाहें तो सूखी लाल मिर्च का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 10 सूखी लाल मिर्च को पानी में भिगो दें। जब मिर्च फूल जाएं तो उन्हें पीसकर पेस्ट जैसा बना लें। हम यहां पिसी मिर्च का ही इस्तेमाल कर रह हें। 

तीसरा स्टेप-अब 1 टेबल स्पून साबुत धनिया लें और इसे भी अच्छी तरह से कूट लें। अब चटनी बनाने के लिए एक पैन या कड़ाही लें। उसमें 2 चुटकी हींग डालें। तेल में आधा चम्मच राई डालें। राई चटकने लगे तो इसमें आधा चम्मच जीरा डालकर भूनें और फिर तेल में कुटा हुआ लहसुन डाल दें। 

चौथा स्टेप- लहसुन को गोल्डन होने तक भूनें। अब इसमें कुटा हुआ धनिया डाल दें और हल्का भून लें। अब पानी में भीगी हुई पिसी मिर्च भी डाल दें। अब चटनी को चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर 2-3 मिनट के लिए भून लें। चटनी को लगातार चलाते हुए भूनना है।ट

पांचवां स्टेप-अब चटनी को और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए 2 चम्मच गाढ़ा और कम खट्टा दही डाल दें। दही डालने के बाद चटनी को लगातार चलाते हुए भून लें। अब चटनी में नमक डाल दें और भून लें। आप चाहें तो दही की जगह इमली का पेस्ट भी डाल सकते हैं। या ऐसे ही सिर्फ लहसुन वाली चटनी भी खा सकते हैं।

छठा स्टेप- तैयार हो चुकी है लहसुन की स्वादिष्ट चटनी। इसे हल्का ठंडा होने के लिए रख दें। बहुत ही टेस्टी और हेल्दी लहसुन की चटनी बनकर तैयार हो गई है। आप इसे कई दिनों तक इसे खा सकते हैं। पूरी पराठा या चावल के साथ भी इस चटनी को खा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।