1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात को सोने से पहले ऐसे करें अदरक का सेवन, कुछ ही दिनों में पेट की होगी चर्बी छूमंतर

रात को सोने से पहले ऐसे करें अदरक का सेवन, कुछ ही दिनों में पेट की होगी चर्बी छूमंतर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 03, 2020 01:18 pm IST,  Updated : Jul 03, 2020 01:18 pm IST

रात को खाने के बाद पेट में भारीपन या सूजन महसूस कर रहे हैं तो अदरक का यूं सेवन करें। इसमें ऐसे गुण पाएं जाते हैं जो आपको पेट संबंधी हर समस्या से निजात दिला देते हैं। इसके साथ ही तेजी से वजन कम करने में मदद करता है।

जानिए कैसे अदरक का पानी वजन कम करने में कारगर- India TV Hindi
जानिए कैसे अदरक का पानी वजन कम करने में कारगर Image Source : INSTAGRAM/HEALTH_WEALTH_FITNESS_24H

आज के समय में पेट की चर्बी एक आम समस्या बन चुकी है। जिसे आसानी से कम करना काफी मुश्किल भरा काम है। पेट की चर्बी होने से पूरी बॉडी की फिटनेस खराब होने के साथ कपड़े भी टाइट होने लगते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। फ्लैट टमी करने के लिए एक्सरसाइज, योग के साथ-साथ अपने आहार का भी पूरा ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में ऐसे फूड और ड्रिंक्स शामिल करें जिससे आपके मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ें और आपके पेट की चर्बी को भी आसानी से काट सकते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में जिससे आप तेजी से अपने पेट की चर्बी कम कर सकते हैं।

पेट की चर्बी  कम करने वाला स्पेशल ड्रिंक

पेट की चर्बी कम करने में अदरक की चाय काफी कारगर साबित हो सकती है।  रात को खाने के बाद पेट में भारीपन या सूजन महसूस कर रहे हैं तो इसका सेवन करें। इसमें ऐसे गुण पाएं जाते हैं जो आपको पेट संबंधी हर समस्या से निजात दिला देते हैं। इसके साथ ही तेजी से वजन कम करने में मदद करता है। 

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-बैक्टीरियल आदि गुण होते हैं। जो सर्दी-जुकाम के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद जिंजरोल, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, ऐंटीऑक्सिडेंट जैसे तत्व स्वास्थ्य को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।

अपने ही मृत वायरस के हाथों मरेगा कोरोना! जानिए देसी कोवेक्सीन के बारे में सब कुछ

ऐसे बनाएं अदरक की चाय

अदरक की चाय की बात सुनते ही आपके सामने दूध वाली अदरक की चाय आ गई होगी। लेकिन आपको बता दें कि यह चाय शहद, नींबू और अदरक से बनाई जाती है। इस अदरक का पानी के नाम से भी जाना जाता है। इसके लिए एक पैन में एक कप पानी में आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर धीमी आंच में पकाएं। करीब 5-6 मिनट बाद इसे छान लें और इसमें नींबू और शहद मिला लें। रात को सोने से पहले इस चाय का सेवन करें। कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आ जाएगा।

पेट की चर्बी के लिए यह ड्रिंक भी कारगर

खीरा, आधा नींबू का रस  और थोड़ा अमजोद डालकर अच्छी तरह से ग्राइंज कर लें। इसके बाद इसे छानकर रात को सोने से पहले इसका सेवन करे। आपको बता दें कि खीरे में कम मात्रा में  कैलोरी पाया जाता है। इसके अलावा अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो तेजी स वजन कम करने में मदद करता है। इसके अलावा अमजोद में  भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी और के पाया जाता है। जो आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा इनमें नैचुरल डाइयूरेटिक है जो वाटर रिटेंशन से लड़ने में मदद करता है। वहीं नींबू की बात करें तो इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो वजन कम करने में काफी मदद करता है।  

रात को सोने से पहले करें इस ड्रिंक का सेवन, तेजी से कम होगी पेट की चर्बी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।