1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सर्दियों में गोंद खाने से हड्डियों में आ जाएगी जान, जान लें फायदे और खाने का सही तरीका

सर्दियों में गोंद खाने से हड्डियों में आ जाएगी जान, जान लें फायदे और खाने का सही तरीका

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 12, 2023 04:40 pm IST,  Updated : Dec 12, 2023 04:40 pm IST

Gond Benefits: ठंड में गोंद खाने से शरीर गर्म रहता है। गोंद को डाइट में शामिल करने से हड्डियां मजबूत बनती है और हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है। जानिए गोंद के फायदे और गोंद का कैसे करें सही इस्तेमाल?

Gond Benefits- India TV Hindi
गोंद के फायदे Image Source : FREEPIK

सर्दियां आते ही खाने-पीने की कई चीजें डाइट का हिस्सा बन जाती हैं। मौसम के साथ खान-पान में कई बदलाव आने लगते हैं। ठंड से बचने के लिए गर्म तासीर की चीजों को डाइट में शामिल किया जाता है। ऐसे में गोंद के लड्डू, पंजीरी और चिक्की जरूर खानी चाहिए। गोंद न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है बल्कि इससे शरीर को ढ़ेरों फायदे मिलते हैं। खाने में बबूल का गोंद सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। आयुर्वेदिक दवाओं में भी इसका उपयोग किया जाता है। गोंद पेड़ के तने से निकलने वाले रस से तैयार होता है। जब ये रस पेड़ के तने पर सूख जाता है तो गोंद बन जाता है। सूखने के बाद ये काफी कड़ा हो जाता है। ठंड के दिनों में गोंद सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। जानिए गोंद के फायदे और इससे क्या-क्या बना सकते हैं।

कीकर और बबूल का गोंद- बबूल के पेड़ पर आने वाला गोंद सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता है। ये ज्यादा पौष्टिक और खाने में टेस्टी लगता है। बबूल के गोंद से आप लड्डू और पंजीरी बना सकते हैं।

नीम का गोंद- नीम के गोंद का इस्तेमाल लोग कम करते हैं। हालांकि ये काफी फायगेमंद होता है। नीम के गोंद का इस्तेमाल करने से खून की गति बढ़ती है और शरीर में स्फूर्ति आ जाती है। आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग होता है। 

पलाश का गोंद- इस गोंद के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं। पलाश के गोंद का इस्तेमाल ताकत और पुरुषों में वीर्य की वृद्धि के लिए किया जाता है। इसके लिए पलाश गोंद को मिश्री वाले दूध या आंवले के रस में मिक्स करके खाना होता है।

गोंद खाने के फायदे (Gond Benefits)

  1. सर्दियों में गोंद और आटे से बने लड्डू खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 
  2. गोंद हार्ट के लिए फायदेमंद होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और हार्ट की बीमारियां दूर रहती हैं।
  3. अक्सर बच्चे के जन्म के बाद गर्भवती महिलाओं को गोंद के लड्डू खाने के लिए दिए जाते हैं। इससे शरीर में दूध की मात्रा बढ़ती हैं।
  4. प्रेगनेंसी में भी गोंद फायदेमंद होता है। गोंद खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और रीढ़ की हड्डी में जान आ जाती है।
  5. ठंड के दिनों में गोंद खाने से शरीर गर्म रहता है और ताकत आने लगती है।

कैसें करें गोंद का सेवन 

  • सर्दियों में डाइट में गोंद शामिल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप गोंद और आटे से बनी पंजीरी खाएं। 
  • इसके लिए थोड़ा घी डालकर आटा भून लें और फिर उसमें भुने मखाने, भुने मेवा और पिसी हुई चीनी या गुड़ की शक्कर मिला लें। 
  • आप चाहें तो सूखे खजूर, नारियल का पाउडर, खसखस के दाने, बादाम और गोंद को घी में भून लें। इससे आप लड्डू बनाकर खा सकते हैं।
  • सर्दियों में गोंद से चिक्की भी बनाई जाती है। ये काफी फायदेमंद और ताकतवर होती है।
  • आपने जैसे गोंद और आटे से पंजीरी बनाई है वैसे ही सर्दियों में गोंद के लड्डू बनाकर भी खा सकते हैं।
  • जब आप कोई भी डिश बनाएं तो गोंद को भूनते वक्त ध्यान रखें कि ये न तो जले और न ही कच्चा रहे। हमेशा लो फ्लेम पर गोंद के दानों को दबादबा कर भूनें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।