1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अगर नहीं सुधारी अपनी ये 4 आदतें, तो शरीर में पैदा हो सकती है खून की कमी, पड़ सकते हैं लेने के देने

अगर नहीं सुधारी अपनी ये 4 आदतें, तो शरीर में पैदा हो सकती है खून की कमी, पड़ सकते हैं लेने के देने

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 17, 2024 11:23 am IST,  Updated : Aug 17, 2024 11:23 am IST

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान की वजह से कई लोगों को गंभीर और जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपने अपनी कुछ आदतों को नहीं सुधारा तो आपके शरीर में खून की कमी पैदा हो सकती है।

Causes of Anaemia- India TV Hindi
Causes of Anaemia Image Source : FREEPIK

बॉडी में खून की कमी पैदा होने की वजह से आपको एक-दो नहीं बल्कि कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपकी सेहत के लिए यही बेहतर होगा कि आप अपने शरीर में खून की कमी को पैदा होने से रोक दीजिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपकी कुछ आदतें आयरन की कमी यानी एनीमिया का कारण बन सकती हैं। आपको समय रहते इस तरह की आदतों को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। 

अनहेल्दी डाइट प्लान फॉलो करना

अगर आप भी अक्सर बाहर का अनहेल्दी और जंक फूड खाते हैं तो आपको अपनी इस आदत को इम्प्रूव कर लेना चाहिए। शरीर में खून की कमी को पैदा होने से रोकने के लिए पौष्टिक डाइट प्लान को फॉलो करना बेहद जरूरी है। अपनी डाइट में आयरन रिच फूड आइटम्स को जरूर शामिल करें। 

खून चूस सकती है स्मोकिंग की आदत

अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। एक्सपर्ट्स के मुताबिक धूम्रपान करने की वजह से बॉडी में ऑक्सीजन कम हो जाती है और ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन पर बुरा असर पड़ सकता है। स्मोकिंग की वजह से आप गंभीर और जानलेवा बीमारियों का शिकार बन सकते हैं। 

छोड़ दीजिए शराब पीना

शराब पीने की वजह से आपकी बॉडी में आयरन की कमी पैदा हो सकती है। इतना ही नहीं शराब पीने की आदत आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से डैमेज कर सकती है। अगर आप वाकई में एनीमिया जैसी बीमारी की चपेट में नहीं आना चाहते हैं तो आपको शराब पीने की बुरी लत को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

खराब लाइफस्टाइल

एनीमिया से बचना हो या फिर खुद को सेहतमंद बनाए रखना हो, आपको खराब लाइफस्टाइल को इम्प्रूव कर लेना चाहिए। आधी से ज्यादा बीमारियां खराब लाइफस्टाइल की वजह से ही आपकी बॉडी पर अटैक करती हैं। 

अगर आपने अपनी इन आदतों को नहीं सुधारा तो बाद में आप पछताते रह जाएंगे। हेल्दी और फिट रहने के लिए अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।

ये भी पढ़ें: 

महसूस होती है नसों में झनझनाहट और मसल्स में अकड़न, आयुर्वेदिक उपाय से सॉल्व होगी समस्या

खाने की इन चीजों से तुरंत बना लें दूरी, वरना दिमाग की सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

बढ़ने लगी है अकेलेपन-एंग्जायटी की समस्या, तो योग-मेडिटेशन से इस तरह से रह सकते हैं खुश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।