1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 52 की उम्र में भी 30 की नजर आती हैं भाग्यश्री, इन वीडियो में छिपा है फिटनेस का राज़

52 की उम्र में भी 30 की नजर आती हैं भाग्यश्री, इन वीडियो में छिपा है फिटनेस का राज़

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 23, 2021 11:32 am IST,  Updated : Feb 23, 2021 11:41 am IST

सलमान खान की फिल्म 'मैने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भाग्यश्री आज 52वां जन्मदिन मना रही हैं। भाग्यश्री फिल्मों से काफी दूर हैं लेकिन फिटनेस के कारण काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं।

अभिनेत्री भाग्‍यश्री 52 की उम्र में भी 30 की आती हां नजर, जानिए उनका  फिटनेस सीक्रेट- India TV Hindi
अभिनेत्री भाग्‍यश्री 52 की उम्र में भी 30 की आती हां नजर, जानिए उनका  फिटनेस सीक्रेट Image Source : INSTAGRAM/BHAGYASHREE.ONLINE

सलमान खान की फिल्म 'मैने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली भाग्यश्री  आज 52वां जन्मदिन मना रही हैं। भाग्यश्री फिल्मों से काफी दूर हैं लेकिन फिटनेस के कारण काफी सुर्खियों में छाई रहती हैं। 50 साल की उम्र में वह इतनी ज्यादा फिट है कि कोई उन्हे देखकर उनकी सही उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। भाग्यश्री की खूबसूरती और फिटनेस का राज कुछ ओर नहीं बल्कि एक्सरसाइज है। वह रोजाना एक्सरसाइज करती हैं। भाग्यश्री सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर फिटनेस वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं हर एक्सरसाइज को करने की विधि भी बताती हुई नजर आती हैं।

वह फिटनेस के मामले में शिल्पा शेट्टी, बिपाशा बसु आदि अभिनेत्रियों को टक्कर देती हुई नजर आती हैं। भाग्यश्री दिन की शुरुआत एक्सरसाइज के साथ ही करती हैं। खुद को हाइड्रेड रखने के लिए खूब पानी पीती हैं। इसके साथ ही अपनी डाइट का पूरा ध्यान रखती हैं। 

ये है Bigg Boss 14 विनर रूबीना दिलैक का फिटनेस सीक्रेट, इस तरह से रखती हैं खुद को मेंटेन

हाल में ही भाग्यश्री ने हीप को मजबूत और लचीला बनाने के लिए एक एक्सरसाइज फैंस के साथ शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ इसे मजबूत रखना कितना जरुरी हैं। 

52 साल की उम्र में भाग्यश्री बहुत ही आसानी से शीर्षासन कर लेती हैं। जिसका वीडियो शेयर करके उन्होंने बताया कि इस योगासन के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की। 

हाई बीपी के कारण हो सकता है हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज, स्वामी रामदेव से जानिए हाइपरटेंशन का इलाज

भाग्यश्री ने फैंस को हाई प्लैंक करने की सिंपल विधि के साथ-साथ इसके बेहतरीन फायदों के बारे में भी बताया। 

भाग्यश्री बॉडी को फिट और लचीला बनाने के लिए लिजार्ट स्ट्रेच एक्सरसाइड करती हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करेगी लौकी, बस ऐसे करें सेवन

भाग्यश्री ने रोप माउंटेन क्लीम्बर्स करती नजर आ रही हैं। वजन के लिए यह सबसे अच्छी एक्सरसाइड मानी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।