1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात के समय दूध में खसखस मिलाकर पीने से दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं

रात के समय दूध में खसखस मिलाकर पीने से दूर होंगी सेहत से जुड़ी ये गंभीर समस्याएं

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Feb 26, 2023 07:31 pm IST,  Updated : Feb 26, 2023 07:46 pm IST

अगर आप भी रात के समय दूध में खसखस मिलकार पीते हैं तो इससे आपको सेहत से जुड़े जबरदस्त फायदे देखने को मिलेंगे।

poppy seeds mixed with milk- India TV Hindi
poppy seeds mixed with milk Image Source : FREEPIK

दूध पीने से सेहत को कई फ़ायदे मिलते हैं, ये तो आप सभी जानते हैं।  ये तो हम सभी जानते हैं कि दूध में इलायची, हल्दी और गुड़ मिलकार पीने से सेहत और भी मजबूत होती है। लेकिन क्या आपने कभी दूध में खसखस मिलाकर पिया है ? दूध में खसखस मिलाकर पीने से आपका स्वास्थ्य बेहतर होता है। खसखस को दूध में उबालकर पीने से आपको क्या फायदे होंगे चलिए हम आपको बताते हैं। 

हड्डियों होंगी मजबूत

खसखस और दूध में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। ऐसे में अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं तो रोज़ाना रात को खसखस को दूध में उबालकर पियें। इससे आपकी हड्डियों में मजबूती आएगी साथ ही जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।

अच्छी नींद के लिए

अगर आपको रोज़ाना रा को बिस्तर पर जल्दी नींद नहीं आती है तो दूध में खसखस का पाउडर उबालक रउसका सेवन करें।  खसखस में मौजूद प्रॉपर्टीज़ अच्छी नींद दिलाने में मदद कर सकते हैं। रात के समय दूध में खसखस मिलकार पीने से आपको बेहतर और सुकून भरी नींद आएगी।

पाचन में सुधार करे

अगर आपको भी पेट से जुड़ी समस्या है और जल्दी आपका खाना नहीं पचता है तो अपने पाचन में सुधार करने के लिए खसखस पाउडर को दूध में उबालकर पियें। खसखस में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही रोज रात को सोते समय दूध में खसखस के पाउडर को उबालकर सेवन करने से आपकी अपच की समस्या भी दूर होगी

आंखों के लिए फायदेमंद

खसखस को दूध में उबालकर पीने से कमजोर आंखें भी तेज हो जाती हैं। खसखस में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाते हैं। साथ ही आंखों को कई तरह की बीमारियों से भी बचाता है।

क्या आप भी दिनभर में एक कप से ज़्यादा कॉफी पीते हैं? दिल और दिमाग को कूड़ा बनते नहीं लगेगी देर, गल जाता है शरीर

खसखस को दूध में कैसे उबालें?

खसखस के बीजों को आधे से एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब एक पैन में दूध और खसखस के बीज डालें। इसे 5-6 मिनट तक उबालें। अब एक गिलास में निकालकर सोते समय पी लें। रोजाना दूध में उबले खसखस के बीज खाने से आपको फायदा होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

खाने के बाद पेट में दर्द और मरोड़ आना नहीं है नॉर्मल, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार

शुगर कंट्रोल करने और कोलेस्ट्रॉल को बॉडी से छानकर बाहर निकालने में इस जंगली फल का नहीं है कोई तोड़, इन समस्याओं में भी है कारगर

गर्मी में ये घरेलू उपाय घमौरियों के हैं काल, लगाते ही मिलेगा आराम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।