1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आ गया खुबानी का मौसम, जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये सूखा ड्राई फ्रूट्स?

आ गया खुबानी का मौसम, जानें सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ये सूखा ड्राई फ्रूट्स?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 27, 2024 09:19 pm IST,  Updated : Mar 27, 2024 09:19 pm IST

सूखा ड्राई फ्रूट्स खुबानी विटामिन और आयरन से भरपूर होते हैं जो कई गंभीर बीमारियों से आपका बचाव करते हैं। चलिए हम आपको इसके फायदे बताते हैं।

Health Benefits of Apricots- India TV Hindi
Health Benefits of Apricots Image Source : SOCIAL

खुबानी को इंग्लिश में एप्रीकॉट कहते हैं। खुबानी को सुखाकर सूखे मेवे के रूप में और ताजा दोनों तरह से खाया जाता है। यह काजू, बादाम, पिस्ता की तरह ही एक ड्राई फ्रूट है। इस सूखे ड्राई फ्रूट्स के बारे में कम लोग जानते हैं लेकिन ये सेहत को गजब के फायदे देता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन A, B, C, E और कैरोटीनॉयड एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इस ड्राई फ्रूट में अलग-अलग फाइटोकेमिकल्स जैसे एस पॉलीफेनोल्स, फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो इसका टेस्ट, कलर, और न्यूट्रिशनल वैल्यू को बढ़ाते हैं। इसके साथ ही इसमें कॉपर, मैग्नीशियम, पोटेशियम जैसे  मिनरल्स और आयरन पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होते हैं।  चलिए आपको बताते हैं इसे खाने से आपको क्या फायदे होंगे।

इन परेशानियों में है कारगर खुबानी:

  • कोलेस्ट्रॉल घटाए: खुबानी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है और दिल की सेहत का ख्याल रखता है। खुबानी में मौजूद पोषक तत्व एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे विटामिन E, विटामिन C, बीटा-कैरोटीन और लाइकोपीन फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कंट्रोल करते हैं और आपके हृदय की देखभाल करते हैं।
  • आंखों की रौशनी बढाए:  खुबानी आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। सूखी खुबानी में मौजूद कैरोटीनॉयड और बीटा-कैरोटीनआँखों की रौशनी को तेजी से बढ़ाते हैं।
  • डायबिटीज में फायदेमंद: मधुमेह के मरीज़ों को खुबानी का सेवन ज़रूर करना चाहिए। खुबानी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसलिए यह ड्राई फ्रूट डायबिटीज के मरीज़ों के लिए लाभकारी होता है। खुबानी के सेवन से डायबिटीज  के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में होने लगता है।
  • कैंसर में फायदेमंद: खुबानी में पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल्स फ्लेवोनोइड्स  कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। खुबानी में मौजूद विटामिन A, C और E एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और कोशिकाओं की रक्षा करते हैं। 

कीवी खाने से सेहत को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, दूर होती हैं कई बीमारियां; जानें कब और कैसे करें सेवन?

खुबानी खाने का सही समय

खुबानी के इतने सारे फायदे हैं कि आप इसे रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। रोजाना केवल 5 से 6 खुबानी खाने से आपको बेहद फायदा होगा। आप इसे खाली पेट या फिर नाश्ते के बाद भी खा सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

ये भी पढ़ें-

तुलसी की पत्ती ही नहीं इसका बीज भी है फायदेमंद, जानें किन समस्याओं में है कारगर और कैसे करें इस्तेमाल?

पेट की थुलथुल चर्बी को पिघलाने में अश्वगंधा है फायदेमंद, जानें कब और कैसे करें सेवन?

अमरूद का ऐसे करेंगे सेवन तो पेट के सभी विकारों की होगी छुट्टी, कब्ज और एसिडिटी से भी मिलेगा छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।