1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तुलसी की पत्ती ही नहीं इसका बीज भी है फायदेमंद, जानें किन समस्याओं में है कारगर और कैसे करें इस्तेमाल?

तुलसी की पत्ती ही नहीं इसका बीज भी है फायदेमंद, जानें किन समस्याओं में है कारगर और कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 20, 2024 10:02 pm IST,  Updated : Mar 20, 2024 10:03 pm IST

तुलसी के बीज आपके सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर और आयरन आपकी सेहत का बेहतरीन ख्याल रखते हैं। चलिए बताते हैं तुलसी के बीज किन समस्याओं में कारगर हैं?

Tulsi Seeds Benefits- India TV Hindi
Tulsi Seeds Benefits Image Source : SOCIAL

सिर्फ हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को ऊंचा स्थान नहीं मिला है बल्कि आयुर्वेद में भी तुलसी बेहद ऊँचे स्थान पर विराजमान है। दरअसल, तुलसी की पत्तियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसे औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है, इसके पत्तों से सर्दी-खांसी और जुकाम को आसानी से दूर किया जा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी की पत्ती ही नहीं बल्कि इसके बीज भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनमें, फाइबर, प्रोटीन और आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है, इनका अगर सही से उपयोग किया जाए तो ये सेहत को कई फायदे पहुंचा सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं तुलसी के बीज किन समस्याओं में कारगर हैं?

इन परेशानियों में कारगर है तुलसी का बीज:

  • इम्यूनिटी बनाए मजबूत: तुलसी के बीज कमजोर इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। इम्यूनिटी मजबूत होने से हमें कई बीमारियों और संक्रमण से बचे रहते हैं। ऐसे में आप अपनी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए तुलसी के बीजों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।
  • पाचन क्षमता होगी दुरुस्त: अगर आपको पेट से जुड़ी समस्यांए जैसे एसिडिटी और गैस की समस्या है तो तुलसी के बीज आपके लिए लाभकारी हो कस्ते हैं। 1 चम्मच तुलसी के बीज को  एक गिलास पानी में डाल दें और उसके फूलने के बाद इसे पिएं। इस पानी पीने से आपका हाजमा दुरुस्त होता है।
  • वजन होता है कम: जो लोग अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं उनके लिए तुलसी का बीज संजवी बुटी समान हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर पाया जाता है और कैलोरी काफी कम। ऐसे में इन सीड्स को खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती जिससे आपका वजन धीरे-धीरे कम होता है।
  • कब्ज से राहत:  तुलसी के बीज में मौजूद फाइबर आपको कब्ज जैसी समस्या से तुरंत राहत दिलाता है। इसका सेवन आपकी पेट की सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। इसके सेवन से आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। ऐसे में अगर सुबह आपका पेट साफ नहीं होता है तो इसका सेवन ज़रूर करें। 
  • ब्लड शुगर करे कंट्रोल:  डायबिटीज के मरीजों के लिए तुलसी का बीज लाभकारी है। इसका सेवन करने से आपक ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। इसमें मौजूद कई पोषक तत्व और मिनरल्स सेहत को लाभ पहुंचाते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

सुबह उठते ही गले में होती है खराश और खिचखिच तो ट्राई करें ये नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

Diabetes के मरीजों के लिए खीरे का सेवन है फायदेमंद, इन तीन तरीकों से करें इस्तेमाल

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।