1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ऐसे खाएंगे खजूर तो शरीर को मिलेंगे फायदे ही फायदे; जानें खाने का सही समय और कितना खाएं?

ऐसे खाएंगे खजूर तो शरीर को मिलेंगे फायदे ही फायदे; जानें खाने का सही समय और कितना खाएं?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 20, 2024 07:32 pm IST,  Updated : Apr 20, 2024 07:33 pm IST

मीठा होने के बाद भी खजूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। चलिए आपको बताते हैं इस सूखे मेवे का सेवन दिन में कब और कैसे करना चाहिए? साथ ही एक दिन में कितना खाना चाहिए?

Health Benefits of Eating Dates - India TV Hindi
Health Benefits of Eating Dates Image Source : SOCIAL

काजू बादाम की तरह खजूर भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके शरीर को कई बीमारियों से दूर रखते हैं। खजूर में मौजूद, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन बी6 और आयरन आपके शरीर की सेहत लिए बेहद ज़रूरी पोषक तत्व हैं। चलिए आपको बताते हैं खजूर खाने से आपको क्या फायदे होंगे। साथ ही इसे कब और कैसे खाना चाहिए? 

कब और कैसे खाएं?

पोषक तत्वों से भरपूर खजूर आपकी सेहत को दुरुस्त कर सकता है।अगर आप सुबह के समय इसे खाली पेट खाते हैं तो इसके फायदे की लिस्ट और भी बढ़ जाएगी। कई लोग खजूर को बिना भिगोए ही खाते हैं। आपको बता दें खजूर को भिगोकर खाने से आपकी सेहत को ज़्यादा फायदा होंगे। 

सुबह के समय खजूर खाने के फायदे

  • खजूर में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज काफी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप डाउन फील कर रहे हैं तो इंस्टेंट एनर्जी के लिए आप सुबह के समय खाली पेट खजूर का सेवन करें। दो से चार खजूर खाने से भी आपको तुरंत ही एनर्जी मिल जाएगी।

  • रोज़ाना सुबह के समय खाली पेट खजूर खाने से हमार इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। इसमें मौजूद कैल्शियम, आयरन, विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुण आपकी कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। 

  • खजूर में कॉपर, सेलेनियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कमजोर हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन K खून को गाढ़ा होने से रोकता है और हड्डियों को मेटाबोलाइज्ड करने में मदद करता है। 

  • उन लोगों को ज़रूर खजूर खाना चाहिए जिनका हीमोग्लोबिन लेवल कम होता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी हो गई है तो आप एनीमिया का शिकार हो सकते हैं इसलिए आप डेली खजूर खाएं।

एक दिन में कितना खाएं?

एक खजूर से 23 कैलोरी होती है इसलिए ग्लूकोज और फ्रुक्टोज का खजाना खजूर डायबिटीज में सहायक होने के साथ ही इम्यून पावर को भी बूस्ट करता है। आप रोज़ाना 3 से 4 खजूर का सेवन करें।  एक दिन में इतना खजूर खाने से आपको सेहत से जुड़े कई फायदे होंगे। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।