1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना करे गुलकंद का सेवन, अनिद्रा, कब्ज के अलावा इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

रोजाना करे गुलकंद का सेवन, अनिद्रा, कब्ज के अलावा इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2021 12:33 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 12:33 pm IST

गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद टेस्टी होने के साथ-साथ आपको कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है।

रोजाना करे गुलकंद का सेवन, अनिद्रा, कब्ज के अलावा इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा- India TV Hindi
रोजाना करे गुलकंद का सेवन, अनिद्रा, कब्ज के अलावा इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा Image Source : INSTAGRAM/MAAYERINDIA

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी का असर लोगों के खानपान पर भी पड़ता है। इस मौसम में लोग कम खाना पसंद करते है जिससे उन्हें पाचन संबंधी किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही ऐसी चीजों का सेवन करते हैं जिससे आपका शरीर ठंडा रहे। ऐसे में आप अपनी डाइट में गुलकंद शामिल कर सकते हैं। गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद टेस्टी होने के साथ-साथ आपको कई खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है। 

सेलेब्रिटी न्यूट्रिनिस्ट रुजुता दिवेकर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किा। जिसमें उन्होंने बताया कि गुलकंद खाने से किन बीमारियों से बचा जा सकता है। 

हमेशा रहना है फिट और तंदुरस्त, स्वामी रामेदव से जानिए हार्ट, किडनी और लिवर को हेल्दी रखने का मंत्र

गुलकंद इन रोगों में कारगर

  • एसिडिटी
  • सिरदर्द
  • थकान से निजात
  • कब्ज और बहदजमी
  • पीरियड्स संबंधी समस्या
  • व्हाइट या ब्राउन डिस्चार्ज की समस्या
  • थायराइड
  • पीसीओएस
  • स्किन संबंधी समस्या
  • अनिद्रा की शिकायत

Constipation: कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो आजमाएं ये आयुर्वेदिक उपचार और घरेलू नुस्खे

ऐसे करें गुलकंद का सेवन

  • अच्छी नींद के लिए रात में दूध में थोड़ा सा गुलकंद डालकर पी लें। इससे आपका शरीर को शीतलता मिलेगी।
  • गुलकंद को पानी के साथ मिलाएं  इसे घूट-घूट करके पिएं। इससे एसिडिटी, बहदजमी से निजात मिलेगा।
  • अच्छे पाचनतंत्र के लिए एक छोटा चम्मच गुलकंद सुबह और खाने के बाद ले सकते हैं। इससे खाने के बाद मीठे की होने वाली क्रेविंग से भी छुटकारा  मिलेगा। 

ऐसे बनाएं गुलकंद

गुलकंद बनाना काफी आसान है। इसके लिए एक कांच के जार में साफ गुलाब की पंखुड़िया डाले। उसके ऊपर फिर शुगर डाले। इसके बाद फिर पंखुड़िया डाले। ऐसा तब तक करे जब तक कि पूरा जार न भर जाए। इसके बाद इसे बंद करके 5-6 दिन के लिए धूप में रख दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।