1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डाइट में शामिल करें मशरूम, खून की कमी पूरी होने के साथ ये बीमारियां रहेंगी दूर

डाइट में शामिल करें मशरूम, खून की कमी पूरी होने के साथ ये बीमारियां रहेंगी दूर

 Edited By: India TV Health Desk
 Published : Nov 23, 2021 11:48 am IST,  Updated : Nov 23, 2021 11:51 am IST

मशरूम को सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। जानिए इसका सेवन करने से कौन सी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है।

mushroom- India TV Hindi
मशरूम  Image Source : FREEPIK.COM

Highlights

  • औषधीय गुणों का खजाना है मशरूम
  • कई बीमारियों के खतरे से बचाने में सहायक है मशरूम
  • मशरूम का सेवन करने से हड्डियों को मिलती है मजबूती

सर्दियों के मौसम में मशरूम और हरी मटर की सब्जी खाने का अलग ही मजा है। मशरूम की सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होती है। इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बीमारियों के खतरे से बचाने में कारगर होते हैं। मशरूम में कैलोरी और फैट की मात्रा कम होती है जो आपके वजन को बढ़ने से रोकने और वजन घटाने में मदद कर सकता है। ये विटामिन-बी, डी, पोटेशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम से भरपूर होता है। साथ ही इसमें मिनरल्स और विटामिन के गुण भी पाए जाते हैं। कुछ लोगों को मशरूम खाने से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको ऐसी किसी भी तरह की परेशानी है तो बिना डायटीशियन की सलाह के मशरूम का सेवन ना करें। आइए जानते हैं मशरूम को डाइट में शामिल करने से कौन सी बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। 

वजन घटाने में सहायक है आंवले की चाय, शुगर भी रहेगा कंट्रोल

मशरूम को बनाएं डाइट का हिस्सा, कोसो दूर रहेंगी ये बीमारियां 

दुरुस्त रहता है हाजमा 

पेट में दर्द, गैस और कब्ज की समस्या काफी आम है। मशरूम में कार्बोहाइड्रेट के गुण पाए जाते हैं जो इन दिक्कतों को दूर रखने में मदद कर सकते हैं। 

हार्ट को रखे हेल्दी 

मशरूम में हाई न्यूट्रिएंट्स के गुण पाए जाते हैं। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल को कम कर मेटाबॉलिज्म में सुधार करता है जिससे हार्ट हेल्दी रहता है। 

कंट्रोल में रहता है शुगर लेवल 

शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए मशरूम का सेवन किया जा सकता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट के गुण पाए जाते हैं जो शुगर लेवल को मेंटेन रखने में सहायक होते हैं। 

दूर होती है हीमोग्लोबिन की कमी 

मशरूम में फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि ये खून में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। 

मजबूत रहेंगी इम्यूनिटी

एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर मशरूम मौसमी संक्रमण से बचाने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। 

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

ब्लड शुगर कंट्रोल करने का बेहतरीन उपाय है चना, बस ऐसे करें सेवन

अंडे के साथ बिल्कुल भी न करें इन 4 चीजों का सेवन, हो सकती है एलर्जी की समस्या

ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगा अदरक, बस ऐसे करें सेवन

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।