1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मोटापा कम होने का नहीं ले रहा नाम तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड, वजन तो कम होगा ही सुधर जाएगी दिल की सेहत भी

मोटापा कम होने का नहीं ले रहा नाम तो डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड, वजन तो कम होगा ही सुधर जाएगी दिल की सेहत भी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Jul 10, 2024 01:13 pm IST,  Updated : Jul 10, 2024 01:13 pm IST

पोषक तत्वों से भरपूर रागी है एक सुपरफूड है। चलिए, जानते हैं इसका सेवन करने से आप किन बीमारियों से दूर रहेंगे। साथ ही इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

Nachni Ke Fayde- India TV Hindi
Nachni Ke Fayde Image Source : SOCIAL

रागी, जिसे फिंगर मिलेट और नाचनी के नाम से भी जाना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह अनाज है एक सुपरफूड है। इसका सेवन करने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। सरसो के दाने की तरह दिखने वाला रागी कई समस्याओं में बेहद असरदार है। खासकर, इसका सेवन करने से मोटापा तेजी से कंट्रोल होता है। तो, अगर आपका वजन भी तेजी से बढ़ रहा है तो आप इस सुपरफूड को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। दरअसल, मोटापे की वजह से हमारा शरीर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों का घर बन जाता है। ऐसे में एक हेल्दी शरीर पाने के लिए मोटापा कंट्रोल करना ज़रूरी है।  चलिए, जानते हैं रागी का सेवन करने से आप किन बीमारियों से दूर रहेंगे। साथ ही इसक इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं?

गुणों की खान है रागी:

रागी में विटामिन सी, विटामिन ई, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, आयरन, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर, पर्याप्त कैलोरी और उपयोगी असंतृप्त वसा जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं।

रागी इन समस्याओं में है कारगर:

  • वजन करता है कम: अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो एक्सरसाइज़ के साथ डाइट में रागी ज़रूर शामिल करें। रागी में मौजूद हाई फाइबर और प्रोटीन आपके पेट को भरा हुआ रखने में मदद करती है, जिससे वजन को नियंत्रित करना आसान हो जाता है।

  • कोलेस्ट्रॉल करे कंट्रोल: रागी का सेवन करने से रक्त लिपिड प्रोफाइल में सुधार होता है जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स ब्लड प्रेशर को को नियंत्रित कर हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करते हैं।  

  • पाचन करे दुरुस्त: रागी में मौजूदा हाई फाइबर आपके डाइजेशन को सही करते हैं।  पाचन सही होने से आप पेट की कई समस्याओं से बचे रहते हैं।  

  • सूजन और तनाव से बचाए: रागी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव, सूजन से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है।

  • शुगर करे कंट्रोल: रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसका मतलब है कि यह ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और इंसुलिन के लेवल में वृद्धि को रोकता है।

  • हड्डियों को बनाएं मजबूत: कैल्शियम से भरपूर रागी कमजोर हड्डियों को मजबूत बनता है।  इसके नियमित इस्तेमला से हड्डियों की डेंसिटी बढ़ती है।  

इन तरीकों से कर सकते हैं रागी का सेवन?

आप अपनी डाइट में रागी का सेवन कई तरह से कर सकते हैं।  जैसे - रागी की रोटियां, रागी का दलिया, रागी का डोसा, रागी का इडली या फिर स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं।  

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।