1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Health Tips: क्या है ब्रेकफास्ट करने का सही समय? ये तरीका अपनाएंगे तो वजन आसानी से होगा कंट्रोल

Health Tips: क्या है ब्रेकफास्ट करने का सही समय? ये तरीका अपनाएंगे तो वजन आसानी से होगा कंट्रोल

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Aug 08, 2022 08:52 pm IST,  Updated : Aug 08, 2022 08:55 pm IST

Health Tips:देर से खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। एक्टिव और एनर्जेटिक बने रहने के लिए व्यक्ति को सही समय पर खाना खा लेना चाहिए।

Health Tips- India TV Hindi
Health Tips Image Source : HEALTH TIPS

Health Tips: नाश्ता करना हमारा शरीर के लिए बहुत जरूरी है। वहीं जब हम रात को सोते हैं तो यही सोचते हैं की कल नाश्ते में क्या बनाना है। आपको हेल्दी और स्मार्ट बनने के लिए जल्दी डिनर और जल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहिए। कहा भी जाता है एक अच्छी लाइफस्टाइल अच्छी सेहत का राज होती है। साथ ही कभी ब्रेकफास्ट छोड़ना नहीं चाहिए। ये हमारे शरीर के लिए सही नहीं है। चालिए आज जानते है अलग-अलग भोजन करने का सही समय क्या है और ये हमारे शरीर को कैसे फायदा देता है।

ब्रेकफास्ट

सुबह का नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है। इससे हमें हिम्मत मिलती है और कमजोरी नहीं लगती। आमतौर पर खाना खाने के 8 से 10 घंटे बाद नाश्ता किया जाता है। दिन का पहला भोजन यानी ब्रेकफास्ट करने का सबसे अच्छा समय सुबह 7 से 9 बजे के बीच का है। 

freepik
Image Source : FREEPIKHealth Tips

लंच ( दोपहर का भोजन)

अगर आप ब्रेकफास्ट सही समय पर करते हैं तो आपको भूख भी जल्दी लगेगी। सही समय पर ब्रेकफास्ट करने से लंच तक पेट को आराम करने के लिए पर्याप्त समय मिलता है। ये ब्रेकफास्ट के डाइजेशन (पाचन) में मदद करता है। दोपहर के भोजन यानी लंच करने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच का है।

freepik
Image Source : FREEPIKHealth Tips

डिनर ( रात का खाना )

दोपहर का भोजन जल्दी करने से आपको शाम को जल्द ही भूख लग सकती है। कई न्यूट्रीशनिस्ट हमारी भूख को संतुष्ट करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने के लिए जल्दी रात का खाना खाने की सलाह देते हैं। वहीं रात का खाना आपको शाम 6.30 बजे से रात 8 बजे के बीच में खा लेना चाहिए।

freepik
Image Source : FREEPIKhealth tips

जल्दी खाना खाने के फायदे

  1. सही समय में खाना खाने से पाचन में सुधार होता है।
  2. समय पर खाना खाने से दिल की सेहत अच्छी रहती है। साथ ही दिल से जुड़ी बीमारियां भी नहीं होती है।
  3. अगर आपको सही समय पर खाना मिल जाए तो आपको सोने के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा और सुबह में आप फ्रेश महसूस करेंगे।
  4. रात का खाना खाने के तुरंत बाद लोग बेड पर सोने चले जाते हैं। ऐसा करने से गैस की समस्या होती है।
  5. वजन कम करने के लिहाज से रात में जल्दी खाना जरूरी है। ऐसे करने से आपका खाना अच्छे से पचेगा और फैट भी इक्कठ्ठा नहीं होगा।
  6. समय से खाना खाने और समय से नींद लेने से आप सुबह में खुद को ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।