1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, लंग्स संबंधी रोगों से रहेंगे दूर

फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, लंग्स संबंधी रोगों से रहेंगे दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 12, 2021 10:31 am IST,  Updated : May 12, 2021 10:40 am IST

फेफड़ों को मजबूत करने में सबसे ज्यादा मदद प्राणायाम करते हैं। इसके लिए अपनी दिनचर्या में कुछ चीजें शामिल करके लंग्स को हेल्दी रख सकते हैं।

फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, लंग्स संबंधी रोगों से रहेंगे दूर- India TV Hindi
फेफड़ों को मजबूत रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, लंग्स संबंधी रोगों से रहेंगे दूर Image Source : FREEPIK

शरीर को चलाने के लिए सबसे जरूरी चीज है ऑक्सीज। शरीर में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने में मदद करता है हमारे फेफड़े। लंग्स पूरे शरीर में खून के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई करता है। इसके साथ ही कार्बन डाई ऑक्साइड के लेवल को भी मेंटेन कर रहा होता है। शरीर में ऑक्सीजन का लेवल 95 फीसदी होना जरूरी है। लेकिन जह फेफड़े कमजोर हो जाता है जिससे यह धीरे-धीरे गिरने लगता है। अगर यह 90 फीसदी से कम हो जाता है तो यह आपके लिए खतरनाक हो सकता है। 

वहीं दूसरी ओर कोरोना की दूसरी स्ट्रेन का सबसे ज्यादा असर हमारे लंग्स पर हो रहा है। वायरस लंग्स में अटैक करके उन्हें डैमेज कर दे रहे हैं। जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी के कारण व्यक्ति की मौत भी हो जा रही हैं। इसलिए कोरोना के साथ अन्य संक्रामण बीमारियां और बैक्टीरिया से बचने के लिए आपकी इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ लंग्स भी स्ट्रांग होना चाहिए।

इन योगासनों से बढ़ेगी फेफड़ों की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने का तरीका

फेफड़ों को मजबूत करने में सबसे ज्यादा मदद प्राणायाम करते हैं। इसके लिए अपनी दिनचर्या में कुछ चीजें शामिल करके लंग्स को हेल्दी रख सकते हैं। 

अदरक की चाय 

लंग्स को हेल्दी रखने में अदरक की चाय भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आपको बता दें कि अदरक में पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक और बीटा कैरोटीन के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।  जिसके साथ ही आपके फेफड़े हेल्दी रहते हैं। 

हार्ट को रखना चाहते हैं मजबूत, डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें

लहसुन

फेफड़ों को हेल्दी रखने में लहसुन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। लहसुन में कई मिनरल्स और विटामिन्स के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटीफंगल एस्ट्रिजेंट के रूप में काम करते हैं। जो फेफड़ों में सांस के जरिए पहुंची  प्रदूषण के पार्टिकल्स,  धूल पार्टिकल्स और बैक्टीरिया आदि को जमा नहीं होने देते। जिसके कारण आपके लंग्स बिल्कुल साफ रहते हैं।  रोजाना 3-4 लहसुन की कली खाली पेट सेवन करे।

अनार
अनार सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक कटोरी अनार के दाने खाने से आपका पाचन तंत्र ठीक रहने के साथ फेफड़े, हार्ट भी हेल्दी रहेगा। इसमें फाइबर, विटामिन बी, सी, और  के के अलावा आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड  पाया जाता है। जो लंग्स के साथ स्किन, बालों को भी हेल्दी रखता है।

फेफड़ों को रखना चाहते है मजबूत, प्याज में ये 4 चीजें मिलाकर बस ऐसे करें इस्तेमाल

प्राणायाम
लंग्स को मजबूत बनाने के लिए प्राणायाम सबसे जरूरी है। स्वामी रामदेव के अनुसार अगर आप रोजाना थोड़ा वक्त निकालकर प्राणायाम करते हैं तो आपके फेफड़े तो हेल्दी रहेंगे। इसके साथ ही पूरा शरीर ठीक ढंग से काम करेगा। इसलिए रोजाना अनुलोम विलोम, कपालभाति, उज्जायी, भ्रस्त्रिका, भ्रामरी आदि जरूर करें। 

गरारे है फायदेमंद
कोरोना से बचाव के साथ-साथ फेफड़ों को हेल्दी के लिए गरारे काफी कारगर साबित हो सकते हैं। इसलिए रोजाना दिन में एक या दो बार गर्म पानी में हल्दी डालकर गरारा जरूर करें। आपको बता दें कि हल्दी में करक्यूमिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर को डिटॉक्स करने के साथ हार्ट, लिवर के साथ लंग्स को भी हेल्दी रखता है। इसके अलावा गरारा करने से आपको गले में खराश, सर्दी-जुकाम और कफ की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।