इन योगासनों से बढ़ेगी फेफड़ों की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने का तरीका
इन योगासनों से बढ़ेगी फेफड़ों की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने का तरीका
Written by: India TV Lifestyle Desk
Published : May 12, 2021 09:26 am IST,
Updated : May 12, 2021 09:27 am IST
दवा, वैक्सीन के अलावा योग के द्वार खुद को फिट रखने के साथ कोरोना के साइड इफेक्ट्स से भी बच सकते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए किन यौगिक उपायों के द्वारा हमेशा सेहतमंद रहे।
Image Source : INDIA TV
इन योगासनों से बढ़ेगी फेफड़ों की ताकत, स्वामी रामदेव से जानिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने का तरीका
कोरोना वायरस की दूसरी लहर से लाखों लोग संक्रमित हो रहे हैं। जहां एक और चारों ओर से बुरी खबरें आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर वैक्सीनेशन के साथ एक गुड न्यूज भी आई। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की प्रतिष्ठित प्रयोगशाला नामिकीय औषिध तथा संबद्ध विज्ञान संस्थान (आईएनएमएएस) ने हैदराबाद के डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी के साथ मिलकर विकसित किया है। इस दवा का नाम 2-डीजी है। इसका पूरा नाम 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज है। यह 3 दिन में ऑक्सीजन को सपोर्ट से हटाने के साथ कोरोना से निजात दिलाने में मदद करेगा। इसके साथ ही लंग्स को मजबूत करने में मदद करता है।
इस दवा को पानी में घोलकर पी जाने वाली ये दवा कोविड निगेटिव करने में फायदेमंद होगी। इसके अलावा जिन लोगों के वैक्सीन के 2 डोज ले लिया है तो उन्हें कोरोना से गंभीर होने का खतरा काफी कम हो जाएगा।
दवा, वैक्सीन के अलावा योग के द्वार खुद को फिट रखने के साथ कोरोना के साइड इफेक्ट्स से भी बच सकते हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार, योग के द्वारा एंटी बॉडी नहीं बनता है। एंटी बॉडी शरीर में ज्यादा होने से नुकसान होता है। इसलिए शरीर में जैसे ही कोई बैक्टीरिया, वायरस प्रवेश करता है। अगर आप योग करते हैं तो वह नाक या फिर गले में ही मार देती है। अगर शरीर में अंदर चला जाता है तो हमारी इम्यूनिटी को मारने में मदद करता है।