क्या आप अशर सिंड्रोम के बारे में जानते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अशर सिंड्रोम एक रेयर, इनहेरिटेड कंडीशन है जो देखने-सुनने की क्षमता और संतुलन को प्रभावित करती है। अशर सिंड्रोम के लक्षणों को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है वरना आपकी सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। आइए अशर सिंड्रोम जागरूकता दिवस पर इस डिसऑर्डर के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में जानते हैं।
अशर सिंड्रोम के लक्षण
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अशर सिंड्रोम की वजह से हियरिंग लॉस और विजन लॉस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। संतुलन बनाने में दिक्कत महसूस होना भी अशर सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। देखने में दिक्कत महसूस होने पर या फिर कान में समस्या महसूस होने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत अपनी जांच करवा लेनी चाहिए।
डिसऑर्डर के कारण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अशर सिंड्रोम जेनेटिक म्यूटेशन के कारण होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये म्यूटेशन माता-पिता से उनके बच्चों में ऑटोसोमल रिसेसिव पैटर्न के माध्यम से पास होती है। गंभीर मामलों में, अशर सिंड्रोम से बहरापन और अंधापन भी हो सकता है। हालांकि, लोगों के बीच जागरूकता होने की वजह से अशर सिंड्रोम से जूझ रहे लोगों को काफी मदद मिल सकती है।
अशर सिंड्रोम का इलाज
आपको बता दें कि अशर सिंड्रोम का कोई इलाज नहीं है। यही वजह है कि अशर सिंड्रोम के लक्षणों को मैनेज किया जाता है जिससे पेशेंट्स की लाइफ की क्वॉलिटी को सुधारा जा सके। ट्रीटमेंट के लिए हियरिंग और विजन एड्स की मदद ली जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अशर सिंड्रोम के लिए जीन थेरेपी और कुछ दवाइयों का परीक्षण भी चल रहा है।
| ये भी पढ़ें: |
|
किन-किन लोगों को नहीं करना चाहिए अमरूद का सेवन, वरना बिगड़ सकती है तबीयत |
|
किस विटामिन की कमी से कमजोर हो सकती है आंखों की रोशनी, डेफिशिएंसी को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।