1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में दर्द-सांस का फूलना, ये लक्षण मामूली नहीं, दिल की सेहत पर मंडरा रहा है खतरा

शरीर में दर्द-सांस का फूलना, ये लक्षण मामूली नहीं, दिल की सेहत पर मंडरा रहा है खतरा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 24, 2025 05:30 pm IST,  Updated : Aug 24, 2025 05:30 pm IST

कहीं आप भी कुछ ऐसे लक्षणों को साधारण समझकर नजरअंदाज तो नहीं कर रहे हैं, जो आपकी हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं? आइए ऐसे ही कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।

दिल की बीमारी के लक्षण- India TV Hindi
दिल की बीमारी के लक्षण Image Source : FREEPIK

दिल से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जिन्हें नोटिस करते ही आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये लक्षण आपके दिल की बिगड़ती हुई सेहत की तरफ इशारा कर सकते हैं।

शरीर के इन हिस्सों में दर्द होना

अक्सर लोग शरीर के दर्द पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं लेकिन अगर आपके शरीर के इन हिस्सों में दर्द महसूस हो रहा है, तो आपको अलर्ट हो जाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीने में दर्द या फिर दबाव या फिर बेचैनी महसूस होना हार्ट हेल्थ के लिए घातक साबित हो सकता है। इसके अलावा अगर आपके कंधे, बांह, गर्दन, जबड़े या फिर पीठ में भी दर्द हो रहा है, तो हो सकता है कि आप दिल की बीमारी की चपेट में आ गए हों। 

सांस लेने में तकलीफ

क्या आपको सांस लेने में तकलीफ होती है? ये लक्षण मामूली नहीं है, दिल से जुड़ी बीमारियों की वजह से भी सांस फूलने की समस्या या सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। कहीं आप अचानक चक्कर आना या फिर बेहोश हो जाना, इस तरह के लक्षणों को नजरअंदाज तो नहीं कर रहे हैं? ये लक्षण भी हार्ट हेल्थ के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

जरूरी है चेकअप करवाना

ज्यादा पसीना आने की समस्या भी दिल की बिगड़ती हुई सेहत का संकेत साबित हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ महसूस हो रहे हैं, तो बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेने में ही आपकी भलाई है। दरअसल, दिल से जुड़ी बीमारियों को जितनी जल्दी पहचान लिया जाए, सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।