खराब लाइफस्टाइल, अनहेल्दी डाइट प्लान, मोटापा, हाइपरटेंशन, इस तरह के फैक्टर्स डायबिटीज के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। अक्सर लोग डायबिटीज के लक्षणों को पहचान ही नहीं पाते हैं जिसकी वजह से उनकी सेहत बुरी तरह से प्रभावित होने लगती है। आज हम आपको डायबिटीज के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो रात के समय दिखाई देते हैं। अगर आपको एक साथ इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो आपको तुरंत अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।
थकान और कमजोरी की समस्या
जरूरी नहीं है कि रात में महसूस होने वाली थकान और कमजोरी मामूली हो। अगर आपको साउंड स्लीप लेने के बाद अगली सुबह भी थकावट महसूस होती है, तो हो सकता है कि आपको डायबिटीज हो गई हो। इसके अलावा डायबिटीज या फिर हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से आपको ब्लर विजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
रात में पसीना आने पर हो जाएं सावधान
क्या आपको रात के समय पसीना आता है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि ये लक्षण डायबिटीज का संकेत साबित हो सकता है। हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से पसीना आना, कंपकंपी महसूस होना, दिल की धड़कन का तेज हो जाना, इस तरह के लक्षण महसूस हो सकते हैं। बार-बार मुंह का सूखना भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है।
बार-बार प्यास लगना
रात में बार-बार प्यास लगना या फिर बार-बार पानी पीने के बाद भी प्यास न बुझना, डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा क्या आपको रात में बार-बार पेशाब जाना पड़ता है? अगर हां, तो आपको इस लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि डायबिटीज के दौरान इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इन लक्षणों को नोटिस करते ही चेकअप करवा लेने में ही भलाई है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।