1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बीपी बढ़ जाए तो इस फूल की चाय बनाकर पी लीजिए, मिलेगी इंस्टेंट राहत

बीपी बढ़ जाए तो इस फूल की चाय बनाकर पी लीजिए, मिलेगी इंस्टेंट राहत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 17, 2022 10:20 am IST,  Updated : Feb 17, 2022 10:20 am IST

गुड़हल के फूल में बीपी कंट्रोल करने की क्षमता होती है साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

गुड़हल का फूल - India TV Hindi
गुड़हल का फूल  Image Source : FREEPIK

कोरोना वायरस की तबाही के बाद लोग अब अपनी सेहत को लेकर ज्यादा सजग हो गए हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत की चिंता सताने लगी है। लोग ऐसी चीजों का अधिक सेवन करने लगे हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। गुड़हल का फूल भी इनमें से एक है। आजकल मार्केट में गुड़हल की पत्तियों के कई प्रोडक्‍ट मिलते हैं जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।  गुड़हल के फूल में बीपी कंट्रोल करने की क्षमता होती है साथ ही इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है। इसके साथ इसके अनेक फायदे हैं तो चलिए जानते हैं इनके बारे में-

पोषक तत्वों से भरपूर है गुड़हल-

जानकारी के मुताबिक, गुड़हल का फूल विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और वसा जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। 

इम्‍यूनिटी बढ़ाए-
गुड़हल की पत्तियां, शरीर को एनर्जी प्रदान करती हैं और इम्‍यूनिटी लेवल को बढ़ाती हैं। जिन महिलाओं को मेनोपॉज के दौरान समस्‍या होती है, वह इसकी पत्तियों को सुखाकर गर्म पानी से लें, इससे उन्‍हे लाभ मिलेगा।

सूजन कम करने में करता है मदद-
इम्‍यूनिटी बढ़ाने के साथ साथ गुड़हल के फूल शरीर में सूजन को कम करने के लिए भी लाभदायक होते हैं। इसके लिए इसकी पत्तियों को पीसकर सूजन वाले स्थान पर लगाने से लाभ होगा। इसके साथ ही गुड़हल के फूल की पंखुड़ियों को बताशे के साथ नियमित रूप से सेवन करने से भी लाभ होता है।

सर्दी-जुकाम से दिलाता है राहत-
सर्दी-जुकाम की समस्या में गुड़हल रामबाण साबित हो सकता है। इसकी चाय पीने से सर्दी-जुकाम में राहत मिल सकती है। इसके लिए मुलेठी, सौंफ, तुलसी के पत्ते, गुड़हल के सूखे फूल, छोटी इलायची और दालचीनी मिलाकर इसकी चाय बना लें और पिएं इससे आपको फायदा मिलेगा।

कैंसर से करे बचाव-
गुड़हल की चाय कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाती है। यह कैंसर कोशि‍काओं की वृद्धि को धीमा कर देता है जि‍ससे कैंसर तेजी से नहीं बढ़ पाता।

डिप्रेशन करे दूर-
इसमें अधिक मात्रा में ऐसे तत्व पाएं जाते है जो आपके आपके तनाव के कारण बढ़े तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करने से रोकता है। जिससे आपका दिमाग शांत रहता है। साथ ही तनाव भी छूमंतर हो जाता है।

ब्लड प्रेशर को करें नियंत्रित-
अगर आपको ब्लड प्रशेर की समस्या है तो गुड़हल की चाय काफी फायदेमंद हो सकती है। रोजाना एर कप चाय पीने से जल्द ही आपको ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ जाएगा।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।