1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है गुड़हल की चाय, जानिए फायदे, बनाने का तरीका भी बेहद आसान

सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है गुड़हल की चाय, जानिए फायदे, बनाने का तरीका भी बेहद आसान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 24, 2026 11:08 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 11:08 pm IST

Hibiscus tea: क्या आपने कभी गुड़हल की चाय यानी हिबिस्कस टी पी है? अगर नहीं, तो इस फूल की चाय के फायदों के बारे में जानने के बाद आप भी इसे पीना शुरू कर देंगे।

गुड़हल की चाय- India TV Hindi
गुड़हल की चाय Image Source : FREEPIK

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक दूध वाली चाय आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इसलिए सेहत को लेकर अलर्ट रहने वाले लोग ज्यादातर ग्रीन टी का सेवन करते हैं। अगर आप ग्रीन टी पीते-पीते बोर हो गए हैं, तो आप गुड़हल की चाय पीना शुरू कर सकते हैं क्योंकि गुड़हल की चाय भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकती है। आइए हिबिस्कस टी को रेगुलरली पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

गुड़हल की चाय पीने के फायदे- गुड़हल की चाय आपकी हार्ट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए गुड़हल की चाय का सेवन किया जा सकता है। गुड़हल की चाय दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। इतना ही नहीं, गुड़हल की चाय पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं- डायबिटीज पेशेंट्स भी गुड़हल की चाय पी सकते हैं। वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए गुड़हल की चाय को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। लिवर की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए भी पोषक तत्वों से भरपूर इस फूल की चाय का सेवन किया जा सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी गुड़हल की चाय को पिया जा सकता है।

कैसे बनाएं गुड़हल की चाय- सबसे पहले एक पैन में 2 कप पानी निकालिए। इस पैन में गुड़हल के फूल की 2 से 4 फ्रेश पंखुड़ियों को भी एड कर लीजिए। आपको इस पानी को 5-10 मिनट तक धीमी आंच पर बॉइल करना है। गुड़हल की चाय के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें दालचीनी, अदरक, नींबू का रस या फिर शहद मिला सकते हैं। अब आप चाय को छानकर पी सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही गुड़हल की चाय का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।