1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पेड़ों पर लगने लगे हैं कच्चे अमरूद, इन 4 समस्याओं वाले लोग बिना समय गवाए खाना शुरू कर दें

पेड़ों पर लगने लगे हैं कच्चे अमरूद, इन 4 समस्याओं वाले लोग बिना समय गवाए खाना शुरू कर दें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 16, 2023 06:56 am IST,  Updated : Jun 16, 2023 06:56 am IST

कच्चे अमरूद खाने के फायदे: कच्चे अमरूद में, पके हुए अमरूद की तुलना कुछ अलग पोषक तत्व होते हैं। आइए, जानते हैं किन समस्याओं में इसे खाना फायदेमंद है।

kacche_amrud_benefits - India TV Hindi
kacche_amrud_benefits Image Source : SOCIAL

कच्चे अमरूद खाने के फायदे: अमरूद का मौसम आ गया है और इस समय पेड़ों पर कच्चे अमरूद (unripe guava)लगने लगे हैं।  ये कच्चे अमरूद अभी कसैले  स्वाद वाले हैं, लेकिन सेहत के लिए इनके अलग ही फायदे हैं। दरअसल, कसैलापन फलों के कुछ सबसे एक्टिव बायोइंग्रीडिएंट्स होने का संकेत है। दरअसल, इस दौरान किसी भी फल में फ्लेवोनोइड्स अपने सबसे प्योर वाल्युम में होते हैं, जो बड़े होने के साथ घटते हैं और बदलते जाते हैं। जैसे कि भी कच्चे अमरूद एंटीबैक्टीरियल हैं लेकिन, जैसे-जैसे ये पकेंगे इसका ये गुण कम होता जाएगा और विटामिन सी बढ़ेगा। इसके अलावा भी कई कारण हैं जिसकी वजह से आप कच्चे अमरूद का सेवन (kacche amrud khane ke fayde) कर सकते हैं।

कच्चे अमरूद खाने के फायदे-Unripe guava benefits in hindi

1. हाई कोलेस्ट्रॉल में कच्चे अमरूद-Unripe guava for high cholesterol

हाई कोलेस्ट्रॉल में कच्चे अमरूद खाने के कई फायदे हैं। दरअसल, कच्चे अमरूद के एंटीऑक्सीडेंट्स, लो फैट लिपोप्रोटीन को कम करने और हाई फैट वाले लिपोप्रोटीन को बढ़ावा देता है। इस प्रकार से ये बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और धमनियों को हेल्दी रखता है। इसके अलावा इसका फाइबर ज्यादा होता है जो कि हाई कोलेस्ट्रॉल तो कम करने में मददगार है।  

इस मौसम में अक्सर होता है पेट दर्द? जानें इसका कारण और इलाज

2. डायबिटीज में कच्चे अमरूद-Unripe guava for diabetes

डायबिटीज में कच्चे अमरूद, खाना सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये लो ग्लाइसेमिक इंडैक्स वाला है और शुगर कंटोल करने में मदद करता है। इसके अलावा कच्चे अमरूद के कुछ एंटीऑक्सीडेंट्ल, इंसुलिन सेल्स के काम काज को बढ़ावा देते हैं और शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसका हाई फाइबर, डायबिटीज में कब्ज की समस्या को कम करता है। 

kacche_amrud
Image Source : SOCIALkacche_amrud

3. माउथ इंफेक्शन में खाएं कच्चे अमरूद-Unripe guava for mouth infection

माउथ इंफेक्शन में कच्चे अमरूद का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है जो कि माउथ इंफेक्शन की समस्या को कम करता है। साथ ही छालों में कमी लाता है और मुंह की कई समस्याओं से बचाता है। 

सर्वाइकल के कारण शरीर के इन अंगो में उठता है तेज दर्द, जानें इस बीमारी के लक्षण और उपाय

4. थायराइड में खाएं कच्चे अमरूद-Unripe guava for thyroid 

थायराइड में कच्चे अमरूद को खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। ये कॉपर से भरपूर है जो कि हार्मोन्स को रेगुलेट करने में मदद करता है और थायराइड हार्मोन के काम काज को बेहतर बनाता है। इसके अलावा इसका एंटी इंफ्लेमेटरी गुण थायराइड के लक्षणों जैसे दर्द और थकान में कमी लाता है। इस प्रकार से कच्चे अमरूद खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।