1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Egg Day: इन 3 लोगों के लिए फायदे से ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है अंडा, खाने से पहले जानें एक्सपर्ट की राय

World Egg Day: इन 3 लोगों के लिए फायदे से ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है अंडा, खाने से पहले जानें एक्सपर्ट की राय

 Published : Oct 13, 2023 01:33 pm IST,  Updated : Oct 13, 2023 01:33 pm IST

World Egg Day: अंडा प्रोटीन और कई विटामिन का सोर्स है। लेकिन, हर किसी की सेहत के लिए इसे खाना फायदेमंद भी नहीं है। क्यों, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

When to avoid eggs- India TV Hindi
When to avoid eggs Image Source : SOCIAL

World Egg Day: अंडे कई लोगों के लिए संतुलित आहार का एक स्वस्थ हिस्सा हो सकते हैं। अंडे प्रोटीन, विटामिन और खनिजों का अच्छा स्रोत हैं। अंडे विटामिन का समृद्ध स्रोत हैं। जिसमें ओमेगा-3 और विटामिन बी12 है। ये दिमाग तेज करने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने, हड्डियों को मजबूत बनाने और एनर्जी देने में मददगार हैं। लेकिन, इन तमाम फायदे के बावजूद कुछ लोगों के लिए इसे रोज खाना या ज्यादा खाना नुकसानदेह हो सकता है। कौन हैं ये लोग जानते हैं इस बारे में विस्तार से Sr. Clinical Nutritionist- Priyanka Agarwal, Max Healthcare - Noida/Vaishali

Priyanka Agarwal बताती हैं कि अंडे हेल्दी होते हैं लेकिन, रोजाना इसे खाना सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। हालांकि, एक दिन में इसे कितना खाना है, ये सब आहार संबंधी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है। पर अगर आपको कोई बीमारी नहीं है और आप कोई डाइट फॉलो नहीं कर रहे हैं तो रोजाना 1 अंडा खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा इन बीमारियों के लोग अंडा खाने से बचें।

1. डायबिटीज-Diabetes

न्यूट्रिशनिस्ट प्रियंका बताती हैं कि से पीड़ित लोग अपने आहार में अंडे शामिल कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अपने टोटल कार्बोहाइड्रेट सेवन का ध्यान रखना चाहिए। अंडे में कार्बोहाइड्रेट कम होता है, जो ब्लड शुग के स्तर को प्रबंधित करने के लिए फायदेमंद हो सकता है। लेकिन, ज्यादा न खाएं क्योंकि इससे शुगर में बढ़-घट सकता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारी के शिकार हो सकते हैं। 

बिस्तर पर पेशाब आना असल में है एक बीमारी, परेशान न हों! पहले कारण जानें

2. हाई कोलेस्ट्रॉल-High Cholesterol

अंडे के सेवन और कोलेस्ट्रॉल के स्तर के बीच संबंध जटिल है। कुछ व्यक्तियों के लिए, बहुत अधिक अंडे खाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि हो सकती है। लेकिन, आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप अंडे का सफेद भाग खाएं पर पीले भाग से दूरी बनाएं। क्योंकि इनका सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ा सकता है। 

how should not to eat eggs
Image Source : SOCIALhow should not to eat eggs

धमनियों से कोलेस्ट्रॉल के कणों को खींचकर बाहर कर सकते हैं ये 4 फल, एक-एक में है खास गुण

3. हाई यूरिक एसिड-High Uric acid

हाई यूरिक एसिड के मरीजों के लिए प्रोटीन से भरपूर अंडा खाना नुकसानदेह हो सकता है। ऐसा इसलिए कि प्रोटीन से ही प्यूरिन निकलता है और इसका सेवन यूरिक एसिड की समस्या को और बढ़ा सकता है। ये गाउट का कारण बन सकता है। इसके अलावा जर्दी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा के कारण हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। अपने आहार को संतुलित करना और व्यक्तिगत स्वास्थ्य कारकों पर विचार करना जरूरी और फिर एक्सपर्ट से बात करके ही अंडे का सेवन करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।