1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Cough In Pregnancy: प्रेग्‍नेंसी में सूखी खांसी की वजह से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन घरेलू नुस्‍खे से पाएं राहत

Cough In Pregnancy: प्रेग्‍नेंसी में सूखी खांसी की वजह से बढ़ सकती हैं मुश्किलें, इन घरेलू नुस्‍खे से पाएं राहत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 06, 2021 11:32 am IST,  Updated : May 06, 2021 11:32 am IST

प्रेग्नेंसी के समय सूखी आना काफी तकलीफदेय होता है। ऐसे में आप स्वामी रामदेव द्वारा बताएं इन घरेलू नुस्खों को अपना सकती हैं।

किसी व्यक्ति को नॉर्मल खांसी आती है तो छाती की सारी नसों के साथ पेट की नसें तक दर्द होने लगती है। ऐसे में अगर प्रेग्नेंट महिला को खांसी की समस्या हो जाए तो तकलीफ और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इतना ही नहीं महिला के साथ-साथ होने वाले बच्चे पर भी बुरा असर पड़ता है। लगातार सूखी खांसी आ ने पेट पर अधिक दवाब पड़ता है जिससे गर्भपात तक होने ती आंशंका बढ़ जाती हैं। 

ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाएं सूखी खांखी से छुटकारा पाने के लिए विभिन्न तरह की दवाओं का सेवन करती है। जिससे आराम तो मिल जाता है लेकिन होने वाले बच्चे के शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए दवाओं को साइड इफेक्ट से बचने के लिए नैचुरल उपाय अपना सकते हैं। जिससे  मां और बच्चा दोनों सुरक्षित और सेहतमंद रहेंगे। स्वामी रामदेव से जानिए कुछ घरेलू उपाय। जिससे सूखी खांसी की समस्या से लाभ मिलेगा।  

 प्रेग्नेंसी में कोरोना का खतरा अधिक, स्वामी रामदेव से जानें जच्चा-बच्चा हेल्दी रखने के लिए 9 माह का योग प्लान

खजूर, मुनक्का खाएं

अगर आपको सूखी खांसी की अधिक समस्या है तो जब भी भूख लगे तो खजूर और मुनक्का का ही सेवन करे। आप चाहे तो इन्हें भिगोकर भी खा सकते हैं। इससे आपकी खांसी छूमंतर हो जाएगी। 

द्राक्ष
मुनक्का की तरह की द्राक्ष होता है जब इसका रंग काला होता है। द्राक्ष सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करके आप सूखी खांसी से भी निजात पा सकते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं को अगर सूखी खांसी की समस्या है तो दिनभर द्राक्ष का ही सेवन करे। 

खाना खाने के बाद बिल्कुल भी न करें ये गलतियां, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

मुलेठी 
औषधिय गुणों से भरपूर मुलेठी भी सूखी खांसी से निजात दिलाने में काफी कारगर है। प्रेग्नेंस महिलाओं को सूखी खांसी की समस्या हैं तो थोड़ी सी मूलेठी लेकर उसे चूसे। इससे लाभ मिलेगा। 

तुलसी
तुलसी और गिलोय थोड़ी मात्रा में ले सकते हैं। इसका जूस पी सकते हैं। इसके अलावा तुलसी और गिलोय का काढ़ा बनाकर ठंडा करके पिएं। 

तुलसी और पुदीना
5-7 तुलसी और पुदीना की पत्तियों को पानी में उबालकर सेवन कर लें। इससे लाभ मिलेगा। 

अदरक
एक चम्मच अदरक के रस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पी लें। इसके लाभ मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।