1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आंख आने (कंजक्टिवाइटिस) की बढ़ रही है समस्या, जानें इसका कारण और घरेलू उपचार

आंख आने (कंजक्टिवाइटिस) की बढ़ रही है समस्या, जानें इसका कारण और घरेलू उपचार

 Published : Jul 20, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Jul 20, 2023 02:00 pm IST

Home Remedies For Conjunctivitis: मानसूम के मौसम में आंख आने की शिकायत तेजी से बढ़ रही है। यहां जानिए इसका कारण और घरेलू उपाय।

conjunctivitis?- India TV Hindi
What is the fastest way to cure conjunctivitis Image Source : FREEPIK

बरसात के मौसम में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में आंख आना यानी कंजक्टिवाइटिस (Conjunctivitis) की शिकायत भी होती है, जिसमें आंखें लाल दिखने लगती हैं और जलन, खुजली, पानी निकलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। आंख आने पर आंखों में सूजन भी आ सकती है। आंखों में लालिमा होने के कारण इसे पिंक आई भी कहा जाता है। कंजक्टिवाइटिस एक प्रकार का संक्रमण है जो आंखों की बाहरी परत और पलक के अंदर होता है। कंजक्टिवाइटिस में आंखों में चुभन का एहसास भी होता है।

आंख आने का कारण क्या है? (What is the reason for Conjunctivitis)

बैक्टिरीयल कंजक्टिवाइटिस (Bacterial confunctivitis)

यह संक्रमण Staphylococcal या streptococcal bacterir से होता है, सफाई का ध्यान न रखना तथा किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से इसके होने की संभावना बढ़ जाती है। यह एक आंख से दूसरी आंख में भी फैल सकता है। बैक्टिरीयल कंजक्टिवाइटिस में पीले रंग का गाढ़ा पानी निकलता है।

वायरल कंजक्टिवाइटिस (Viral Conjunctivitis)

वायरल कंजक्टिवाइटिस जुकाम से जुड़े संक्रामक वायरस के कारण होता है। संक्रमण वाले किसी व्यक्ति की खांसी या छींक के संपर्क में आने से ये फैलता है। इसमें आंखों में सूजन और लालिमा के साथ ठंड, फ्लू के लक्षण भी हो सकते हैं। यह भी एक आंख से शुरू होता है और 1 से 2 दिन में दूसरी आंख में भी फैल सकता है।

एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस (Allergic Conjunctivitis)

एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस उन लोगों को होने की संभावना रहती है जिन्हें मौसम में अक्सर एलर्जी होती है। ऐसा तब होता है जब व्यक्ति किसी ऐसी चीज के संपर्क में आ जाता है जिससे उसे एलर्जी हो तो इसके रिएक्शन में एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस हो सकता है। इसमें आंखों में सूजन के साथ आंसू आने की समस्या भी होती है, यह दोनों आंखों में एक साथ होता है।

आंखें आने पर क्या करना चाहिए? (how to cure pink eye at home fast)

  1. आंख आने की समस्या में बोरिक एसिड फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 1 कप पानी में एक चम्मच बोरिक एसिड मिलाएं और फिर इससे अपनी आंखों को धोएं या कॉटन की मदद से साफ करें।  बोरिक एसिड में एंटी फंगल गुण होते हैं, जिससे इंफेक्शन कम होगा।
  2. आंख आने पर गेंदे के फूल का पानी भी फायदा करता है। इसके लिए आप 1 कप गर्म पानी में दो चम्मच सूखे गेंदे के फूल मिलाएं और ठंडा होने पर इसे छान लें। गेंदे के पानी से आंखों को धोएं।
  3. टी बैग्स भी आंख आने पर फायदेमंद होते हैं। इसके लिए चाय के बैग को कुछ समय के लिए फ्रिज में रखें और फिर इन्हें आंखों पर लगाकर रखें। ऐसा दिन में दो-तीन बार करें। इसके लिए आप ग्रीन टी और कैमोमाइल टी बैग का इस्तेमाल करें।
  4. धनिया भी आंख आने की समस्या को कम कर सकती है। इसके लिए आप ताजी धनिया लेकर उसे पानी में उबाल लें। ठंडा होने पर पानी को छान लें और इस पानी से आंखों को धोएं। धनिये के पानी से आंखों की लालिमा और सूजन ठीक होती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: मानसून में नमी के कारण फैलता है चर्म रोग, बचाव के लिए नीम का ऐसे करें इस्तेमाल

सफेद बालों को काला करने के लिए गन्ने के रस में मिलाएं ये 5 चीजें, बिना केमिकल दिखेगा असर

कंसीव करने में आ रही है दिक्कत तो आज से ही शुरू करें ये 5 योगासन, जल्द मिलेगा लाभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।