1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दांत में लगे कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नैचुरल उपाय, दर्द में मिलेगी तुरंत राहत

दांत में लगे कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नैचुरल उपाय, दर्द में मिलेगी तुरंत राहत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 14, 2021 11:03 pm IST,  Updated : Apr 14, 2021 11:03 pm IST

दांतों में लगे कीड़े से छुटकारा पाना काफी महंगा और कष्टकारी है। ऐसे में आप चाहे तो यह घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं । इससे आपको थोड़ी देर में ही लाभ मिलेगा।

दांत में लगे कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नैचुरल उपाय, दर्द में मिलेगी तुरंत राहत- India TV Hindi
दांत में लगे कीड़ों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये नैचुरल उपाय, दर्द में मिलेगी तुरंत राहत Image Source : FREEPIK

दांतों में कीड़ा लगना एक आम समस्या है। रोजाना सुबह और रात को ब्रश न करने के कारण दांतो में कीड़े लग जाते हैं। दांतों में कीड़े लग जाने के बाद किसी भी समय आपको अधिक दर्द हो सकता है। इतना ही नहीं कई बार ठंडा-गर्म खाने में भी काफी समस्या होती है। 

दांतों में लगे कीड़े से छुटकारा पाना काफी महंगा और कष्टकारी है। ऐसे में आप चाहे तो यह घरेलू नुस्खा अपना सकते हैं । इससे आपको थोड़ी देर में ही लाभ मिलेगा। 

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तेजी से बढ़ जाएगा ब्लड शुगर

दांतों में कीड़े लगने के कारण

  1. ठीक ढंगे से देखभाल न करने के कारण 
  2. अधिक मीठा खाने से दांतो में चिपक जाता है। जिसके कारण बैक्टीरिया उत्पन्न हो जाता है। 
  3. रात को सोने से पहले दांतो की सफाई न करने के कारण।
  4. पान, मसाला, तंबाकू का सेवन करने से दांतों में कीड़ें लग जीते है।

तेजी से बढ़ रहा कोरोना का आंकड़ा, इम्यूनिटी कमजोर करने वाली इन चीजों से तुरंत कर लें तौबा

दांत के कीड़े भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

  • जायफल के तेल का इस्तेमाल कर इस समस्या से निजात पा सकते है। इसके लिए एक कॉटन बॉल में थोड़ा सा जायफल ऑयल डाले और इसे कीड़े वाले दांत या मसूड़ो में रखें। कम से कम 5 मिनट रखा रहने दें। इसमें आपको झनझनाहट होगी। इसे होने दें। 5 मिनट बाद कॉटन को हटा दें।
  • दांत में कीड़ा लगने पर लौंग इसके लिए अच्छी औषधि है। इसके लिए 2-3 लौंग पीसकर कीड़े वाली जगह पर लगा लें। इसके अलावा लौंग का तेल भी काफी फायदेमंद होगा। 
  • हींग के पानी से कुल्ला करने से भी दांत का काड़ी निकालने में मदद मिलेगी। 
  • नीम की दातून करने से कैविटी की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ ही दांतों में सफेदी आएगी। 
  • लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसका पेस्ट लगाने से कीड़े की समस्या से निजात मिल जाएगा। 
  • एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट,एंटी बैक्टीरियल, एंटीसेप्टटिक गुण पाए जाते हैं जो आसानी से एलोवेरा की समस्यचा से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए शुद्ध एलोवेरा जेल की थोड़ी मात्रा लेकर फ्रिज में रख दें। इसके बाद दांत के ऊपर लगा लें। करीब 5-10 मिनट लगा रहने के बाद कुल्ला कर लें। 

रात को सोने से पहले एक गिलास दूध के साथ यूं करें अंजीर का सेवन, ब्लड प्रेशर कंट्रोल होने के साथ मिलेंगे ये फायदे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।