1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सफेद दागों से दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दाग हो जाएंगे कम

सफेद दागों से दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दाग हो जाएंगे कम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2020 08:38 pm IST,  Updated : Aug 28, 2020 11:08 pm IST

समय से पहले सिर के बाल, भौहें, पलकें, दाढ़ी के बालों का रंग उड़ जाता है या सफेद हो जाती है। डॉक्टर के दिखाने के अलावा आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या छुटकारा पा सकता है।

सफेद दागों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय- India TV Hindi
सफेद दागों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय Image Source : INSTAGRAM/ASTHACLINIC

शरीर के किसी भी अंग में त्वचा पर सफेद धब्बे होना, जिन्हें आम बोलचाल में सफेद दाग कहा जाता है। स्किन में रंग बनने वाली कोशिकाएं खत्म होने के कारण यह सफेद दाग होते हैं। ये कोशिकाएं मेलेनोसाइट्स कहलाती हैं। यह सफेद दाग शरीर में किसी भी जगह हो सकते हैं। समय से पहले सिर के बाल, भौहें, पलकें, दाढ़ी के बालों का रंग उड़ जाता है या सफेद हो जाती है। डॉक्टर के दिखाने के अलावा आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या छुटकारा पा सकता है। 

नीम

नीम की पत्तियों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो काफी हद तक इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट बना लें।इसे दाग वाली जगह पर लगातार एक माह तक लगाए। इसके साथ ही नीम के फल और जूस का रोजाना सेवन करें। 

जल्दी से लंबाई बढ़ाने के हैं ये शानदार घरेलू उपाय, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर

बथुआ
बथुआ का अधिक मात्रा में सेवन करें। इसके अलावा बथुआ को उबालकर इसके पानी से सफेद दागों को दिन में 4-5 बार धोएं। इसके अलावा तिल ते केल में बथुआ को धीमी आंच में पका लें। इसके बाद इसे छानकर किसी बोतल में भर लें। इसे दागों में रोजाना लगाएं। 

हल्दी
हल्दी और सरसों के तेल को मिलाकर इसे सफेद दागों में लगाने से दाग धीरे-धीरे कम हो जाएंगे। इसके लिए 2 चम्मच सरसों के तेल में एक चम्मच हल्दी का पाउडर मिला लें। इसके बाद इसे दागों में लगा कर इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। ऐसे दिन में 3-4 बार करें। 

गाउट की समस्या से छुटकारा दिलाने में असरदार है ये घरेलू उपाय, यूरिक एसिड भी हो जाएगा कम

अदरक
अदरक भी सफेद दाग को कम करने में कारगर साबित हो सकती हैं। इसके लिए रोजाना थोड़ा अदरक का जूस पिएं। इसके अलावा खाली पेट थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा का सेवन करें। 

अखरोट
अखरोट भी सफेद दागों को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। इसलिए रोजाना अधिक से अधिक मात्रा में इनका सेवन करें।  

फेफड़ों को सेहतमंद रखने के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीजें, कभी नहीं फटकेंगी लंग्स की बीमारियां

गौमुत्र

माना जाता है कि गोमुख में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सफेद दाग को काफी हद तक सही कर देते हैं। इसके लिए रोजाना सुबह थोड़ा सा ताजा गोमुत्र का सेवन करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।