1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नसों में मोम की तरह जमा ये पदार्थ बना सकता है Heart Attack का शिकार, लक्षणों पर नजर रखें नहीं तो होगा नुकसान

नसों में मोम की तरह जमा ये पदार्थ बना सकता है Heart Attack का शिकार, लक्षणों पर नजर रखें नहीं तो होगा नुकसान

 Published : Jun 05, 2023 03:20 pm IST,  Updated : Jun 05, 2023 03:21 pm IST

high cholesterol symptoms: कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में बनने वाला एक ऐसा पदार्थ है जो बहुत जरूरी होता है लेकिन अगर ये जरूरत से ज्यादा हो जाए तो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और अन्य बीमारियां पैदा कर सकता है।

high cholesterol- India TV Hindi
high cholesterol symptoms in hindi Image Source : FREEPIK

'दिल तो बच्चा है जी' ये तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन अगर इस दिल का ख्याल न रखा जाए तो कम उम्र में हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है। शरीर की नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने से हार्ट अटैक आता है, कॉलेस्ट्रॉल मोम की तरह दिखने वाला पदार्थ है। स्वस्थ शरीर में कोशिकाएं बनाने के लिए कोलेस्ट्रॉल की जरूरत होती है, लेकिन यही कोलेस्ट्रॉल अगर ज्यादा हो जाए तो आपके दिल के जोखिम को बढ़ा सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसल्स में जमा हो जाता है, जिसके कारण नसों से शरीर में रक्त का सर्कुलेशन धीमा हो जाता है। यही कोलेस्ट्रॉल का थक्का हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बनता है।

कैसे पता चलेगा कि आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है? (how do you know you have high cholesterol)

शरीर में झनझनाहट

शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल बढ़ने पर हाथों और पैरों में झनझनाहट हो सकती है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से नसों में ब्लड का सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिस कारण झनझनाहट महसूस हो सकती है।

सांस फूलने की समस्या

हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट में ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है, जिस कारण सांस से संबंधित समस्याएं दिख सकती हैं।

थकान

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में थकान महसूस हो सकती है। अगर आप आराम करने के बाद भी थका हुआ महसूस करते हैं तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल जरूर चेक करवाएं।

ब्लड प्रेशर बढ़ना

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण अक्सर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या उत्पन्न हो जाती है। हाई ब्लड प्रेशर शरीर में कई गंभीर बीमारियों को बुलावा देता है।

आंखों की कमजोरी

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण आंखों में भी समस्या हो सकती है। शरीर में अगर कोलेस्ट्रॉल के कारण ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाएगा तो आंखों को पर्याप्त मात्रा में रक्त की आपूर्ति नहीं हो पाएगी। जिससे आंखों की समस्या भी हो सकती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह भी पढ़ें: गलती से सब्जी के साथ कीड़ा खा लिया तो क्या होगा? घबराने से पहले पढ़ लें सही जवाब

आम से दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं AIDS के शुरुआती संकेत, स्टेज-1 पर सतर्क रहें और जांच करवाएं

घर से आज ही निकाल फेंके किचन में यूज होने वाले ये 4 सामान, जानलेवा बीमारी के हो सकते हैं शिकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।